Current Date & Time
Current Date & Time
Home Latest Updates Asian Games Live:वॉलीबॉल में भारत का मुकाबला पाकिस्तान से जारी, तीरंदाजी में चिकिथा क्वार्टर फाइनल में हारीं – Asian Games Live Updates: India In Action On October 1 Archery Wrestling Volleyball Shooting Cricket Hockey
Latest Updates

Asian Games Live:वॉलीबॉल में भारत का मुकाबला पाकिस्तान से जारी, तीरंदाजी में चिकिथा क्वार्टर फाइनल में हारीं – Asian Games Live Updates: India In Action On October 1 Archery Wrestling Volleyball Shooting Cricket Hockey

Share
Share


07:30 AM, 01-Oct-2026

Asian Games 2026 Live: वॉलीबॉल में दूसरे सेट में भी पाकिस्तान का दबदबा

पाकिस्तान ने दूसरे सेट में शुरुआती बढ़त बना ली है। भारतीय लिबरो आनंद की गलती के बाद पाकिस्तान ने लगातार दो अंक हासिल किए। भारत ने बदलाव करते हुए जोएल बेंजामिन को कोर्ट पर उतारा है। उनके आने से भारतीय टीम के फ्रंट-कोर्ट खेल में थोड़ी आक्रामकता देखने को मिली है। हालांकि, भारत अपनी सर्विस पर लगातार अंक जुटाने के लिए संघर्ष कर रहा है। इसका फायदा पाकिस्तान को मिल रहा है और वह लगातार दबाव बनाए हुए है। पाकिस्तान के अटैकर्स के स्पाइक बेहद प्रभावी रहे हैं। भारतीय टीम के लिए इन हमलों का जवाब देना मुश्किल हो रहा है और वह अभी तक मुकाबले में वापसी का रास्ता नहीं खोज पाई है।

07:04 AM, 01-Oct-2026

Asian Games 2026 Live: स्क्वैश के सेमीफाइनल मुकाबले शुरू

भारतीय महिला स्क्वैश टीम का सेमीफाइनल मुकाबला हांगकांग के खिलाफ शुरू हो गया है। भारत की ओर से अनाहत सिंह ने शुरुआत की है और उनका सामना चान सिन युक से हो रहा है। स्क्वैश में भारत अब तक तीन पदक जीत चुका है। अनाहत सिंह और अभय सिंह ने एकल स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किए हैं, जबकि जोशना चिनप्पा और वेलावन सेंथिलकुमार ने मिश्रित युगल में कांस्य पदक जीता है। अब भारतीय महिला टीम की नजर फाइनल में जगह बनाकर एक और पदक पक्का करने पर है।

07:04 AM, 01-Oct-2026

Asian Games 2026 Live: वॉलीबॉल में पाकिस्तान ने जीता पहला सेट

भारत के लिए मुकाबले की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पाकिस्तान ने रणनीति के साथ खेलते हुए पहला सेट अपने नाम कर लिया है। जेरोम को पाकिस्तान ने ज्यादातर समय प्रभावी नहीं होने दिया। वहीं, भारतीय टीम से भी कुछ गलतियां हुईं, जिसका पाकिस्तान ने फायदा उठाया। अब भारत को अगले सेट में जोरदार वापसी करनी होगी।

06:47 AM, 01-Oct-2026

Asian Games 2026 Live: वॉलीबॉल में पहले सेट में पाकिस्तान आगे

भारत और पाकिस्तान के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक बना हुआ है। फिलहाल पाकिस्तान ने भारत पर छह अंकों की बढ़त बना ली है। पाकिस्तान के अंक 20 हैं, जबकि भारत के अंक 14 हैं। भारतीय टीम के कोच ने टाइमआउट लिया है और खिलाड़ियों से बात कर रहे हैं। भारत को मैच में वापसी के लिए अब लगातार अंक जुटाने होंगे।

06:42 AM, 01-Oct-2026

Asian Games 2026 Live: सेपकटकरा में भारत ने वियतनाम को 2-0 से हराया

भारतीय सेपकटकरा टीम ने पुरुष क्वाड्रेंट ग्रुप का अपना आखिरी मुकाबला भी शानदार अंदाज में जीत लिया। भारत ने वियतनाम को 2-0 से हराया। टीम ने पहला गेम 15-12 और दूसरा गेम 15-9 से अपने नाम किया। इस जीत के साथ भारत ने टूर्नामेंट में अपना अजेय रिकॉर्ड बरकरार रखा है। टीम ने दो मुकाबलों में दो जीत दर्ज की हैं। अब भारत का अगला मुकाबला म्यांमार से होगा। इस मैच में जीत हासिल करने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी। अगर भारत अंतिम चार में जगह बना लेता है तो उसका पदक पक्का हो जाएगा। ऐसे में म्यांमार के खिलाफ मुकाबला भारतीय टीम के लिए बेहद अहम होगा।

06:42 AM, 01-Oct-2026

Asian Games 2026 Live: वॉलीबॉल में भारत-पाकिस्तान क्वार्टर फाइनल शुरू

भारत और पाकिस्तान के बीच पुरुष वॉलीबॉल क्वार्टर फाइनल मुकाबला शुरू हो गया है। दोनों टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए आमने-सामने हैं। मुकाबले की शुरुआत तेज रही। पाकिस्तान ने शुरुआती दौर में दो अंकों की बढ़त बनाई, लेकिन भारत ने शानदार वापसी करते हुए स्कोर 4-4 से बराबर कर दिया है। दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।

06:41 AM, 01-Oct-2026

Asian Games 2026 Live: क्रिकेट में पाकिस्तान-बांग्लादेश सेमीफाइनल में देरी

नागोया में गीले आउटफील्ड के कारण पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच सेमीफाइनल मुकाबला शुरू होने में देरी हो रही है। पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश का असर मैदान पर देखने को मिला है। करीब एक घंटे की देरी के बाद भी कई बार निरीक्षण किया जा चुका है, लेकिन शुरुआत को लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं थी।

मुकाबले में और देरी होने पर इसका असर भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले सेमीफाइनल पर भी पड़ सकता है। खराब रोशनी के कारण उस मुकाबले में भी व्यवधान आ सकता है। अब मुकाबले को लेकर अपडेट आया है। टॉस सुबह 6:25 बजे होगा और मैच 6:45 बजे शुरू होगा। बारिश के कारण मुकाबले को घटाकर 13-13 ओवर का कर दिया गया है।

06:40 AM, 01-Oct-2026

Asian Games 2026 Live: सेपकटकरा में भारत ने वियतनाम के खिलाफ पहला गेम जीता

भारतीय सेपकटकरा टीम ने शानदार शुरुआत की है। पुरुष क्वाड्रेंट ग्रुप-ए के मुकाबले में भारत ने वियतनाम के खिलाफ पहला गेम अपने नाम कर लिया है। मुकाबला काफी करीबी रहा और एक समय दोनों टीमें 12-12 की बराबरी पर थीं। इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने लगातार अंक जुटाए और दबाव बनाए रखते हुए पहला गेम 15-12 से जीत लिया।

06:39 AM, 01-Oct-2026

Asian Games 2026 Live: तीरंदाजी क्वार्टर फाइनल में चिकिथा बाहर

चिकिथा तनिपर्थी को महिला कंपाउंड व्यक्तिगत स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही उनका एशियन गेम्स अभियान समाप्त हो गया। अंतिम एंड की शुरुआत भारतीय तीरंदाज के लिए खराब रही। चिकिथा ने 8 का निशाना लगाया, जिससे नूरिसा ने बढ़त हासिल कर ली। इसके बाद चिकिता ने 9 का स्कोर किया, जबकि नूरिसा ने लगातार दो 10 लगाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

चिकिथा ने आखिरी तीर पर 10 का निशाना लगाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। नूरिसा ने अपने अंतिम तीर पर 9 का स्कोर किया और अगले दौर में जगह बना ली। पिछले एशियन गेम्स में भारत ने महिला कंपाउंड व्यक्तिगत स्पर्धा में दो पदक जीते थे, जिसमें ज्योति सुरेखा वेन्नम ने स्वर्ण पदक हासिल किया था। इस बार भारत को इस स्पर्धा में खाली हाथ लौटना पड़ेगा।

06:38 AM, 01-Oct-2026

Asian Games 2026 Live: गोल्फ में महिला गोल्फरों का एक्शन शुरू

भारत की अदिति अशोक, दीक्षा डागर और प्रणवी शरथ उर्स ने गुरुवार, 1 अक्टूबर को भारतीय दल के लिए दिन का एक्शन शुरू किया। तीनों महिला व्यक्तिगत स्ट्रोकप्ले और महिला टीम के राउंड-2 में हिस्सा ले रही हैं। फिलहाल प्रणवी दूसरे स्थान पर हैं, जबकि दीक्षा डागर और अदिति अशोक संयुक्त रूप से 22वें स्थान पर चल रही हैं।



Source link

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles