Current Date & Time
Current Date & Time
Home Latest Updates Asian Games 2026 Live:तीरंदाज नीरज चौहान ने पुरुष व्यक्तिगत रिकर्व में जीता कांस्य, धीरज को हराया – Asian Games 2026 Live: 3 October Today Live Updates Medals Tally Medals Archery Hockey Wrestling Golf Cricket
Latest Updates

Asian Games 2026 Live:तीरंदाज नीरज चौहान ने पुरुष व्यक्तिगत रिकर्व में जीता कांस्य, धीरज को हराया – Asian Games 2026 Live: 3 October Today Live Updates Medals Tally Medals Archery Hockey Wrestling Golf Cricket

Share
Share


11:21 AM, 03-Oct-2026

Asian Games 2026 Live: नीरज ने जीता कांस्य

नीरज चौहान ने पुरुष व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है। नीरज ने कांस्य पदक मुकाबले में हमवतन धीरज बोम्मादेवरा को 6-4 से अंतर से हराया और कांस्य पदक जीता। नीरज शुरुआत से ही मैच में बढ़त बनाए हुए थे और उन्होंने अंत तक इसे बरकरार रखा। 

11:16 AM, 03-Oct-2026

Asian Games 2026 Live: नीरज को मामूली बढ़त

पुरुृष व्यक्तिगत रिकर्व कांस्य पदक मुकाबले में नीरज ने अपने हमवतन धीरज पर मामूली बढ़त बनाए रखी है। नीरज फिलहाल 6-4 के अंतर से आगे चल रहे हैं। 

11:10 AM, 03-Oct-2026

Asian Games 2026 Live: नीरज ने ऑल-इंडियन कांस्य पदक मुकाबले में बनाई बढ़त

धीरज की शुरुआत बेहद खराब रही। उन्होंने पहले तीर पर सिर्फ 7 अंक हासिल किए। नीरज ने इसका फायदा उठाते हुए 10 का निशाना लगाया। धीरज ने इसके बाद 9 और 10 अंक के साथ अच्छी वापसी की, लेकिन नीरज ने 9 और 10 अंक हासिल कर पहला सेट अपने नाम किया और 2-0 की बढ़त बना ली।

11:09 AM, 03-Oct-2026

Asian Games 2026 Live: तीरंदाजी में नीरज सेमीफाइनल में हारे, कांस्य के लिए धीरज से होगी भिड़ंत

नीरज चौहान को पुरुषों की व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा के सेमीफाइनल में जापान के जुन्या नाकानिशी के खिलाफ 1-7 से हार का सामना करना पड़ा। चौथे सेट में नीरज ने पहले तीर पर 9 अंक जुटाए, लेकिन नाकानिशी ने 10 के साथ जवाब दिया। नीरज ने दूसरे तीर पर भी 9 अंक हासिल किए, जबकि नाकानिशी ने 9 लगाकर एक अंक की बढ़त बरकरार रखी। नीरज को आखिरी तीर पर बड़े स्कोर की जरूरत थी, लेकिन वह सिर्फ 8 अंक हासिल कर सके। नाकानिशी ने 10 का निशाना लगाकर सेट और मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस नतीजे के साथ पुरुषों की व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा में कांस्य पदक के लिए भारत के ही नीरज चौहान और धीरज बोम्मादेवरा आमने-सामने होंगे। वहीं, स्वर्ण पदक के मुकाबले में नाकानिशी का सामना ली वूसेओक से होगा।

10:49 AM, 03-Oct-2026

Asian Games 2026 Live: कुश्ती में दो भारतीय फाइनल में, दो कांस्य पदक के लिए लड़ेंगे

एशियन गेम्स में कुश्ती से भारत के लिए अच्छी खबर है। अमन सहरावत और अंतिम पंघाल अपने-अपने वर्ग के फाइनल में पहुंच गए हैं और अब स्वर्ण पदक के लिए उतरेंगे। वहीं सागर जगलान और दीपक पूनिया कांस्य पदक के मुकाबले लड़ेंगे।

अमन सहरावत स्वर्ण के लिए उतरेंगे

पुरुषों के 57 किग्रा वर्ग में अमन सहरावत स्वर्ण पदक के लिए मुकाबला करेंगे। फाइनल में उनका सामना उत्तर कोरिया के चोंग सोंग हान से होगा। यह मुकाबला दोपहर 2:44 बजे से होगा।

अंतिम पंघाल भी गोल्ड के करीब

महिलाओं के 53 किग्रा वर्ग में अंतिम पंघाल ने चीन की झांग जिन को सेमीफाइनल में 3-1 से हराया। अब स्वर्ण पदक के मुकाबले में उनका सामना जापान की कियोका मो से होगा। फाइनल दोपहर 4:02 बजे शुरू होगा।

सागर कांस्य के लिए लड़ेंगे

पुरुषों के 74 किग्रा वर्ग में सागर जगलान सेमीफाइनल हार गए थे, लेकिन रेपेचेज राउंड में उन्होंने उज्बेकिस्तान के रजामबेक जमालोव को 3-1 से हराकर कांस्य पदक मुकाबले में जगह बनाई। अब उनका सामना कजाखस्तान के नूरकोझा कैपानोव से होगा। कांस्य मुकाबला दोपहर 3 बजे होगा।

दीपक पूनिया भी कांस्य के दावेदार

पुरुषों के 97 किग्रा वर्ग में दीपक पूनिया को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। अब वह कांस्य पदक के लिए मंगोलिया के गानबातार गनखुयाग के खिलाफ उतरेंगे। यह मुकाबला दोपहर 3:18 बजे से होगा।

10:49 AM, 03-Oct-2026

Asian Games 2026 Live: तीरंदाजी में धीरज का टूटा दिल, सेमीफाइनल में हारकर सफर खत्म

धीरज पांचवें सेट में पहले निशाना साधने उतरे, लेकिन एक बार फिर उन्हें शुरुआत में परफेक्ट शॉट नहीं मिला। उन्होंने पहले तीर पर 9 अंक जुटाए। इसके बाद ली ने लगातार 10 के निशाने लगाकर मुकाबले पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली। धीरज ने दूसरा तीर भी 9 का लगाया, जबकि ली ने एक और 10 के साथ बढ़त मजबूत कर ली। भारतीय तीरंदाज को आखिरी तीर पर परफेक्ट निशाने की जरूरत थी, लेकिन वह 9 ही लगा सके। ली ने अंतिम तीर पर 10 का निशाना लगाकर जीत दर्ज की और फाइनल में जगह बना ली। इस हार के साथ धीरज का शानदार अभियान सेमीफाइनल में ही खत्म हो गया।

 

10:18 AM, 03-Oct-2026

Asian Games 2026 Live: तीरंदाजी में धीरज सेमीफाइनल में पहुंचे

धीरज बोम्मादेवरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारतीय तीरंदाज ने क्वार्टर फाइनल में उज्बेकिस्तान के अमीरकोन सादिकोव को 6-2 से हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया। अब नीरज चौहान अपने सेमीफाइनल मुकाबले में भूटान के लाम दोरजी के खिलाफ उतरेंगे। 

10:08 AM, 03-Oct-2026

Asian Games 2026 Live: कुश्ती में अंतिम पंघाल फाइनल में पहुंचीं, भारत के दो पदक पक्के

भारत की 22 वर्षीय अंतिम पंघाल ने महिलाओं के 53 किग्रा फ्रीस्टाइल के फाइनल में जगह बना ली है। सेमीफाइनल में उन्होंने चीन की झांग जिन को 6-1 से अंकों के आधार पर हराया। अंतिम और अमन सहरावत के फाइनल में पहुंचने के साथ भारत के दो पदक कम से कम रजत के रूप में पक्के हो गए हैं। वहीं, दीपक पूनिया और मनीषा दिन में बाद में कांस्य पदक के लिए मुकाबला करेंगे।

10:08 AM, 03-Oct-2026

Asian Games 2026 Live: कुश्ती में अमन सहरावत फाइनल में पहुंचे, भारत का एक और पदक पक्का

अमन सहरावत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों के 57 किग्रा फ्रीस्टाइल के फाइनल में जगह बना ली है। सेमीफाइनल में उन्होंने ताजिकिस्तान के ऐयाल बेलोल्युब्स्की को 14-8 से अंकों के आधार पर हराया। इस जीत के साथ अमन ने फाइनल में प्रवेश किया और भारत के लिए इस स्पर्धा में एक और पदक पक्का कर दिया है।

10:07 AM, 03-Oct-2026

Asian Games 2026 Live: कुश्ती से अपडेट

अमन ने पुरुषों के 57 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में नूरदानात को 12-1 से तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। वहीं, 97 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में दीपक पूनिया को कड़े मुकाबले में 8-9 से हार का सामना करना पड़ा। अब वह कांस्य पदक के लिए मुकाबला करेंगे।



Source link

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles