Current Date & Time
Current Date & Time
Home Latest Updates Box Office Collection Drishyam 3 Crosses 100 Crore In 2 Days The Vvan Slows Down Films Weekend Report – Entertainment News: Amar Ujala
Latest Updates

Box Office Collection Drishyam 3 Crosses 100 Crore In 2 Days The Vvan Slows Down Films Weekend Report – Entertainment News: Amar Ujala

Share
Share


इस शुक्रवार को तीन नई फिल्में रिलीज हो गई हैं। अजय देवगन की मच अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’, कॉमेडी फिल्म ‘डिगर’ और वीर पहाड़िया की ‘प्रेम कीटाणु’। इन फिल्मों के अलावा ‘मिर्जापुर द मूवी’, ‘द वन’ और ‘हनुमान अंश’ जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई हैं। जानें कैसा रहा बीते दिन फिल्मों का कारोबार?




Box Office Collection Drishyam 3 Crosses 100 Crore In 2 Days The Vvan Slows Down Films Weekend Report

फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’
– फोटो : सोशल मीडिया


‘प्रेम कीटाणु’ की सुस्त शुरुआत

अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ के साथ वीर पहाड़िया और आफिया सैयद की फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ भी शुक्रवार को रिलीज हुई। लेकिन इसे दर्शकों से ‘दृश्यम 3’ जैसा रिस्पॉन्स नहीं मिला। फिल्म की शुरुआत काफी धीमी हुई है। फिल्म ने पहले दिन महज 60 लाख की कमाई की थी। वहीं कल शनिवार को इसने 60 करोड़ का कारोबार किया। इसके साथ दो दिनों में फिल्म ने 1.15 करोड़ का कुल कलेक्शन किया है। 


Box Office Collection Drishyam 3 Crosses 100 Crore In 2 Days The Vvan Slows Down Films Weekend Report

डिगर
– फोटो : वीडियो ग्रैब


‘डिगर’ की भी हल्की शुरुआत

  • ‘दृश्यम 3’, ‘प्रेम कीटाणु’ के साथ हॉलीवुड की ब्लैक कॉमेडी फिल्म भी 2 अक्तूबर को भारत में रिलीज हुई।
  • हालांकि, इसकी शुरुआत भी काफी सुस्त दिखी।
  • फिल्म ने पहले दिन महज 78 लाख तो वहीं कल शनिवार को दूसरे दिन 52 लाख की कमाई की।
  • इसके साथ इसने दो दिनों में 1.10 करोड़ का कुल कलेक्शन किया है। 


Box Office Collection Drishyam 3 Crosses 100 Crore In 2 Days The Vvan Slows Down Films Weekend Report

‘मिर्जापुर: द मूवी’
– फोटो : इंस्टाग्राम- @excelmusicrecords


आखिरी सांसें गिन रही  ‘मिर्जापुर द मूवी’ 

अली फजल, दिव्येंदु, रसिका दुग्गल और पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को रिलीज हुए अब करीब एक महीना हो गया है और समय के साथ इसकी कमाई भी अब लाखों में आ गई है। फिल्म ने शनिवार को केवल 16 लाख की कमाई की। इस कमाई के साथ इसका टोटल कलेक्शन 229.80 करोड़ हो गया है। 


Box Office Collection Drishyam 3 Crosses 100 Crore In 2 Days The Vvan Slows Down Films Weekend Report

‘द वन- फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’
– फोटो : अमर उजाला


‘द वन’ की गिरी कमाई

  • सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया अभिनीत ‘द वन’ फिल्म भी सिनेमाघरों में लगी है।
  • यह 25 सितंबर को रिलीज हुई थी।
  • पहले हफ्ते में अच्छी शुरुआत के बाद अब इसकी कमाई में काफी गिरावट देखने को मिल रही है।
  • वीकएंड होने के बावजूद फिल्म ने शनिवार को महज 2 करोड़ की कमाई की है।
  • इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 58.85 करोड़ हो गया है। 




Source link

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles