Current Date & Time
Current Date & Time
Home Latest Updates बंगाल पंडाल हादसा Live:कोलकाता भगदड़ में 19+ हताहत, सीएम शुभेंदु ने जांच समिति बनाई; राहुल गांधी क्या बोले? – West Bengal Stampede Live Updates Kolkata Chor Bagan Pandal Deaths Cm Suvendu Probe Police Forensic Photo News
Latest Updates

बंगाल पंडाल हादसा Live:कोलकाता भगदड़ में 19+ हताहत, सीएम शुभेंदु ने जांच समिति बनाई; राहुल गांधी क्या बोले? – West Bengal Stampede Live Updates Kolkata Chor Bagan Pandal Deaths Cm Suvendu Probe Police Forensic Photo News

Share
Share


12:50 AM, 18-Oct-2026

कोलकाता भगदड़: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे क्या बोले?

कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा भगदड़ की घटना | मुंबई | महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, “यह एक दुखद घटना है। दुर्गा पूजा पूरे देश में चल रही है और कोलकाता में इसे पूरे उत्साह के साथ मनाया जाता है। दुर्भाग्यवश, बारिश के कारण भगदड़ मच गई, जिसके परिणामस्वरूप लगभग 15-17 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। मैं मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं और देवी दुर्गा से प्रार्थना करता हूं कि वे उन्हें इस दुख को सहने की शक्ति दें।

12:35 AM, 18-Oct-2026

राहुल गांधी ने हादसे की निष्पक्ष जांच को लेकर क्या कहा?

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भगदड़ में हुई मौतों के बाद एक्स हैंडल, ‘कोलकाता के चोरबागान पूजा पंडाल में हुई भगदड़ की खबर बेहद दुखद है। इस हादसे में कई लोगों की जान जाने और बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने की सूचना है। मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रशासन से अपील है कि सभी घायलों को तुरंत बेहतर इलाज मिले, और इस हादसे की निष्पक्ष जांच हो ताकि भविष्य में ऐसी त्रासदी न दोहराई जाए। मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि वे राहत कार्य में हर संभव मदद करें।’

12:22 AM, 18-Oct-2026

कोलकाता पंडाल हादसे पर स्थानीय लोगों ने क्या देखा-बताया?

स्थानीय निवासियों और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पूजा पंडाल प्रबंधन और पुलिस-प्रशासन भीड़ को नियंत्रित करने में नाकाम रहे, जिसके कारण हादसा हुआ। कोलकाता पंडाल हादसे में अपनों को गंवाने वाले लोगों ने बताया कि पूजा समिति लाखों की संख्या में उमड़ने वाले लोगों की संख्या का अनुमान लगाने में भी असफल रही। 90 साल से अधिक पुराने चोरबागान पूजा पंडाल में बीते कुछ वर्षों की तुलना में इस साल अधिक लोग पहुंचे। सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली कलाकृतियों और प्रतिमाओं की वजह से गत चार-पांच वर्षों में यहां की लोकप्रियता अधिक बढ़ी है।

12:13 AM, 18-Oct-2026

पूजा पंडाल में भगदड़ का कारण क्या? बारिश के कारण अफरा-तफरी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संकरे मार्ग के बड़ी संख्या में जमा हुए लोगों को बाहर निकलने में परेशानी हुई। बारिश के कारण खुद को बचाने की जुगत में लगे लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल भी हादसे का कारण बताया जा रहा है। फिलहाल हादसे के कारणों की पड़ताल जारी है।

12:02 AM, 18-Oct-2026

बंगाल पंडाल हादसा LIVE: कोलकाता भगदड़ में 19+ हताहत, सीएम शुभेंदु ने जांच समिति बनाई; राहुल गांधी क्या बोले?

पश्चिम बंगाल के उत्तरी कोलकाता में चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में शारदीय नवरात्रि के सातवें दिन दर्दनाक हादसा हुआ। कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में बारिश के बीच उमड़ी अप्रत्याशित भीड़ के कारण मची भगदड़ में 17 लोगों को जान गंवानी पड़ी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मृतकों के प्रति संवेदनाएं प्रकट करते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हताहतों और उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए हादसे पर दुख प्रकट किया। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने अस्पताल में भर्ती कराए गए घायलों से मुलाकात कर उन्हें इलाज का आश्वासन दिया। सीएम ने जांच के निर्देश देते हुए अधिकारियों से कहा है कि पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद मुहैया कराई जाए।

कोलकाता हादसे से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें-



Source link

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles