Current Date & Time
Current Date & Time
Home Latest Updates यूपीएससी:सीडीएस-i 2026 का अंतिम परिणाम घोषित, लोहिताक्ष महाजन टॉपर, दूसरे और तीसरे स्थान पर कौन? देखें सूची – Upsc Cds I Final Result 2026: 243 Candidates Recommended, Academy-wise Merit Lists
Latest Updates

यूपीएससी:सीडीएस-i 2026 का अंतिम परिणाम घोषित, लोहिताक्ष महाजन टॉपर, दूसरे और तीसरे स्थान पर कौन? देखें सूची – Upsc Cds I Final Result 2026: 243 Candidates Recommended, Academy-wise Merit Lists

Share
Share


UPSC CDS I Final Result 2026: 243 Candidates Recommended, Academy-Wise Merit Lists

UPSC CDS I Final Result 2026
– फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 2 नवंबर 2026 को संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (I), 2026 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया। लिखित परीक्षा और एसएसबी के बाद अंतिम परिणाम तैयार किया गया है। जिन भी उम्मीदवारों ने पिछले सभी चरणों में भाग लिया है, वे आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर परिणाम देख सकते हैं। 


इन तीन अकादमी में प्रवेश के लिए चयनित हुए अभ्यर्थी

चयनित अभ्यर्थियों को निम्नलिखित पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अनुशंसित किया गया है:


  • भारतीय सैन्य अकादमी (IMA), देहरादून: 162वां डीई पाठ्यक्रम

  • भारतीय नौसेना अकादमी (INA), एझिमाला: कार्यकारी शाखा सामान्य सेवा/हाइड्रो पाठ्यक्रम

  • वायु सेना अकादमी (AFA), हैदराबाद: 221वां प्री-फ्लाइंग प्रशिक्षण पाठ्यक्रम


     


तीनों अकादमियों में कितने अभ्यर्थी सफल?

आयोग के अनुसार, तीनों अकादमियों के लिए अंतिम मेरिट सूची में कुल 243 अभ्यर्थियों की अनुशंसा की गई है। इनमें आईएमए के लिए 155, आईएनए के लिए 63 और एएफए के लिए 25 अभ्यर्थी शामिल हैं।

 





























अकादमी और पाठ्यक्रम लिखित परीक्षा में सफल अंतिम अनुशंसित अभ्यर्थी
भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) 2,601 155
भारतीय नौसेना अकादमी (INA) 770 63
वायु सेना अकादमी (AFA) 640 25
कुल 4,011 243

 



Source link

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles