Current Date & Time
Current Date & Time
Home Latest Updates ‘सफेद जर्सी से विदा, यादों से नहीं..’:शमी ने टेस्ट को कहा अलविदा, भावुक कर देने वाले पोस्ट में कही दिल की बात – Mohammed Shami Announced His Retirement From Test Cricket, Says- It Has Been A Special Part Of My Life
Latest Updates

‘सफेद जर्सी से विदा, यादों से नहीं..’:शमी ने टेस्ट को कहा अलविदा, भावुक कर देने वाले पोस्ट में कही दिल की बात – Mohammed Shami Announced His Retirement From Test Cricket, Says- It Has Been A Special Part Of My Life

Share
Share


भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का एलान किया है। शमी ने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश साझा कर अपने टेस्ट करियर को अलविदा कहा। उन्होंने कहा कि सफेद जर्सी से विदा जरूर ले रहे हैं, लेकिन उससे जुड़ी यादों से कभी नहीं। शमी ने अपने टेस्ट करियर को जिंदगी का बेहद खास हिस्सा बताया और इस सफर में साथ देने वाले सभी लोगों का आभार जताया।

64 टेस्ट में 229 विकेट, छह बार झटके पांच या उससे ज्यादा विकेट

36 वर्षीय शमी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर अपने टेस्ट करियर पर विराम लगाया। नई और पुरानी दोनों गेंदों से स्विंग और सीम मूवमेंट हासिल करने की क्षमता के लिए पहचाने जाने वाले शमी ने भारत के लिए 64 टेस्ट मैचों में 229 विकेट लिए। इस दौरान उन्होंने छह बार एक पारी में पांच या उससे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा किया।

‘सफेद जर्सी से विदा ले रहा हूं, लेकिन यादों से कभी नहीं’

शमी ने अपने संदेश में लिखा, ‘मैं सफेद जर्सी से विदा ले रहा हूं, लेकिन उससे जुड़ी यादों से कभी नहीं। जब पहली बार भारत की टेस्ट जर्सी पहनी थी, तब सिर्फ एक सपना था- अपने देश के लिए कुछ करके दिखाना।’ उन्होंने आगे कहा, ‘उसके बाद हर विकेट, हर संघर्ष, हर चोट और हर वापसी ने मुझे कुछ न कुछ सिखाया। टेस्ट क्रिकेट मेरे लिए सिर्फ एक प्रारूप नहीं, बल्कि मेरी जिंदगी का बेहद खास हिस्सा रहा है।’

टीम के साथियों और करोड़ों भारतीयों का जताया आभार

शमी ने अपने टेस्ट करियर के दौरान साथ देने वाले साथियों, कोच, परिवार और प्रशंसकों का भी शुक्रिया अदा किया। उन्होंने लिखा, ‘आज भारी दिल और अनगिनत खूबसूरत यादों के साथ मैं टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला कर रहा हूं। इस सफर में मेरा साथ देने वाली हर टीम, कोच, परिवार और उन करोड़ों भारतीयों का दिल से शुक्रिया, जिन्होंने अच्छे और मुश्किल दोनों वक्त में मुझ पर भरोसा बनाए रखा।’

बीसीसीआई और बंगाल क्रिकेट संघ को भी कहा धन्यवाद

भारतीय तेज गेंदबाज ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (सीएबी) का भी विशेष रूप से आभार जताया। उन्होंने कहा कि इन दोनों संस्थाओं ने उनकी प्रतिभा पर भरोसा किया, उन्हें आगे बढ़ने के मौके दिए और उनके क्रिकेट सफर में अहम भूमिका निभाई। शमी ने लिखा, ‘आपका साथ और विश्वास मेरे लिए हमेशा खास रहेगा।’

‘देश के लिए खेलने का गर्व हमेशा रहेगा’

शमी ने अपने संदेश का अंत बेहद भावुक अंदाज में किया। उन्होंने कहा कि भले ही मैदान पर उनकी आखिरी टेस्ट गेंद फेंकी जा चुकी हो, लेकिन भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा उनके दिल में जिंदा रहेगा। उन्होंने लिखा, ‘मैदान पर मेरी आखिरी टेस्ट गेंद भले ही फेंकी जा चुकी हो, लेकिन भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा मेरे दिल में जिंदा रहेगा। शुक्रिया, टेस्ट क्रिकेट। आपका शमी।’

View this post on Instagram

A post shared by MOHAMMAD SHAMI (@mdshami.11)





Source link

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles