Current Date & Time
Current Date & Time
Home Latest Updates अयोध्या में दीपोत्सव:आज 30 लाख दीयों की रोशनी से नहाएगा पावन सरयू घाट, राम मंदिर में होंगे विशेष आयोजन – Deepotsav In Ayodhya: Saryu Ghat To Be Illuminated By 3 Million Earthen Lamps; Special Events To Be Held At Th
Latest Updates

अयोध्या में दीपोत्सव:आज 30 लाख दीयों की रोशनी से नहाएगा पावन सरयू घाट, राम मंदिर में होंगे विशेष आयोजन – Deepotsav In Ayodhya: Saryu Ghat To Be Illuminated By 3 Million Earthen Lamps; Special Events To Be Held At Th

Share
Share


Deepotsav in Ayodhya: Saryu Ghat to be illuminated by 3 million earthen lamps; special events to be held at th

अयोध्या में दीपोत्सव
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामनगरी दसवें दीपोत्सव पर एक और विश्व कीर्तिमान बनाने के लिए तैयार है। राम की पैड़ी सहित सरयू तट के 56 घाटों पर 30 लाख से अधिक दीये सजाए जा चुके हैं। अवध विश्वविद्यालय के 35 हजार स्वयंसेवकों ने तीन दिन की मेहनत के बाद शुक्रवार को दीप सज्जा का काम पूरा कर लिया।


शाम को उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दीप प्रज्ज्वलन के बाद सभी घाटों पर एक साथ दीप जलाए जाएंगे। दीपोत्सव नोडल अधिकारी प्रो. एसएस मिश्र ने बताया कि शनिवार सुबह से स्वयंसेवक दीयों में तेल और बाती डालेंगे। इसके लिए 900 घाट समन्यवयक, 112 घाट प्रभारी और 27 प्रवेक्षकों की जिम्मेदारियां तय की गई हैं। प्रत्येक टीम को अपने क्षेत्र का काम निर्धारित समय में पूरा करना होगा।

दीप सज्जा पूरी होने के बाद कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इतने बड़े लक्ष्य को निर्धारित समय में पूरा करना चुनौतीपूर्ण था। स्वयंसेवकों ने परिश्रम, अनुशासन और समर्पण से इसे संभव बनाया है।

 



Source link

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles