Current Date & Time
Current Date & Time
Home Latest Updates दिवाली 2026:बिग बी ने भगवान से मांगी दुआ; प्रियंका-सिद्धार्थ से रजनीकांत तक ने फैंस को दी शुभकामनाएं – Diwali 2026 Rajinikanth Amitabh Bachchan Priyanka Chopra And Other Celebrities Share Festive Wishes
Latest Updates

दिवाली 2026:बिग बी ने भगवान से मांगी दुआ; प्रियंका-सिद्धार्थ से रजनीकांत तक ने फैंस को दी शुभकामनाएं – Diwali 2026 Rajinikanth Amitabh Bachchan Priyanka Chopra And Other Celebrities Share Festive Wishes

Share
Share


बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन, साउथ सुपरस्टार रजनीकांत, ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा से लेकर कई सितारों ने फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। जानिए किसने क्या कहा। 

अमिताभ बच्चन ने दिया खास संदेश

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने भी दिवाली के मौके पर अपने ब्लॉग के जरिए लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस खास त्योहार पर माफी, आभार और जीवन में शांति के महत्व पर बात की। अभिनेता ने सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

अमिताभ ने लिखा, ‘सबको दीपावली की अनेक अनेक शुभकामनाएं और आज चतुर्दशी की भी बधाई व स्नेह, आदर, शुभ मंगल की प्रार्थनाएं। ईश्वर की कृपा सदा हमारे चारों तरफ हमें घेरे रहे।’


रजनीकांत ने घर के बाहर फैंस को दी बधाई

सुपरस्टार रजनीकांत ने दिवाली के मौके पर चेन्नई स्थित अपने घर के बाहर फैंस से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपने चाहने वालों का अभिवादन किया। अपने पसंदीदा स्टार की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में फैंस उनके घर के बाहर पहुंचे थे।

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने दी दिवाली की शुभकामनाएं

अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी सोशल मीडिया पर अपने फैंस को दिवाली की बधाई दी। उन्होंने लिखा, ‘आप सभी को प्यार, हंसी और ढेर सारी मिठाइयों से भरी दिवाली की शुभकामनाएं।’


रकुल प्रीत ने जैकी भगनानी संग मनाई दिवाली

अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने अपने पति जैकी भगनानी के साथ एक तस्वीर साझा की। इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘आखिरकार दिवाली वाली फीलिंग आ ही गई। आप सभी को दिवाली की ढेर सारी शुभकामनाएं।’


प्रियंका चोपड़ा ने निक और मालती संग साझा की तस्वीरें

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने भी दिवाली के मौके पर पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने अपनी तस्वीरों को इस दिवाली की कैमरा रोल की कुछ पसंदीदा यादें बताया। इसके साथ ही प्रियंका ने सभी को दिवाली की शुभकामनाएं दीं।


सारा अली खान 

एक्ट्रेस सारा अली खान ने भी अपने भाई बहनों के साथ दिवाली मनाई। रेड कलर के एथनिक ड्रेस में एक्ट्रेस काफी खूबसूरत लग रहीं थीं। सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर करते हुए सारा ने सभी को दिवाली की बधाई भी दी।



Source link

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles