Current Date & Time
Current Date & Time
Home Latest Updates जम्मू-कश्मीर:दावा सिर्फ एक आतंकी सक्रिय होने का, पोस्टर में चार वांटेड, पूरी घाटी में हाई अलर्ट घोषित – Security Forces Have Issued Wanted Posters For Four Local Terrorists
Latest Updates

जम्मू-कश्मीर:दावा सिर्फ एक आतंकी सक्रिय होने का, पोस्टर में चार वांटेड, पूरी घाटी में हाई अलर्ट घोषित – Security Forces Have Issued Wanted Posters For Four Local Terrorists

Share
Share


Security forces have issued wanted posters for four local terrorists

प्रतीकात्मक तस्वीर
– फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कश्मीर में केवल एक स्थानीय आतंकी के सक्रिय होने के आधिकारिक दावों के महज 48 घंटे के भीतर ही सुरक्षा बलों ने चार स्थानीय आतंकवादियों के वांटेड पोस्टर जारी किए हैं। इस घटनाक्रम के बाद सुरक्षा हलकों में हड़कंप मच गया है और पूरी घाटी में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। आतंकियों का सुराग देने वाले को पुलिस इनाम भी देगी।


खुफिया एजेंसियों को पुख्ता इनपुट मिले हैं कि ये चारों वांटेड आतंकी इस समय श्रीनगर या उसके आसपास के इलाकों में छिपे हुए हैं। ये किसी बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। इस खतरे को देखते हुए राजधानी श्रीनगर समेत पूरी घाटी में सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया है। सक्रिय आतंकवादियों के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए सुरक्षा एजेंसियों ने व्यापक धरपकड़ अभियान शुरू किया है।

रविवार सुबह श्रीनगर के व्यस्ततम लाल चौक स्थित प्रताप पार्क की दीवारों और अन्य प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा बलों ने आतंकियों के बड़े फ्लेक्स पोस्टर चस्पा किए। इनमें चारों आतंकियों की तस्वीरें, नाम, पिता के नाम और पते स्पष्ट रूप से सार्वजनिक किए गए हैं। पोस्टरों में सोपोर के ब्राथ कलां निवासी बिलाल अहमद मीर और मोहम्मद उमर मीर, बारामुला के पट्टन निवासी आबिद कयूम लोन और कुलगाम जिले के ख्रेवान चद्दर निवासी मोहम्मद लतीफ भट के नाम शामिल हैं।

संवेदनशील पहलू यह है कि कश्मीर रेंज के आईजीपी सुजीत कुमार ने शुक्रवार को ही घाटी में केवल एक स्थानीय आतंकी लतीफ भट के सक्रिय होने की बात कही थी। अन्य तीन के बारे में पहले यह माना जा रहा था कि वे सीमा पार पीओके में हैं। अब 48 घंटे के भीतर चारों के पोस्टर सामने आने से जमीनी स्थिति और खुफिया आकलन को लेकर चर्चा तेज हो गई है। लतीफ भट पर इसी वर्ष जुलाई में अनंतनाग में एक पुलिसकर्मी की टारगेट किलिंग का भी आरोप है।

आतंकी ठिकानों की खबर है तो इन नंबरों पर करें सूचित

सुरक्षा बलों ने आतंकियों के ठिकानों की सूचना देने वाले को नकद इनाम देने की घोषणा की है और सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी। कोई भी व्यक्ति आतंकवादियों के बारे में हेल्पलाइन नंबर 9596770623, 9596770852, 9596222550 और 9596770628 पर सूचना दे सकता है। हालांकि, इन पोस्टरों को लेकर जम्मू-कश्मीर पुलिस या अन्य किसी भी सुरक्षा एजेंसी ने औपचारिक पुष्टि नहीं की है।



Source link

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles