Current Date & Time
Current Date & Time
Home Latest Updates आईफोन 18: लॉन्च से पहले सामने आए फीचर्स, 9gb रैम और 6.3 इंच Oled डिस्प्ले मिलने की उम्मीद, देखें डिटेल्स – Apple Iphone 18 Launch 6 3 Inch Oled Display A20 Chipset 120hz Price Features
Latest Updates

आईफोन 18: लॉन्च से पहले सामने आए फीचर्स, 9gb रैम और 6.3 इंच Oled डिस्प्ले मिलने की उम्मीद, देखें डिटेल्स – Apple Iphone 18 Launch 6 3 Inch Oled Display A20 Chipset 120hz Price Features

Share
Share


अमेरिकी स्मार्टफोन निर्माता Apple ने हाल ही में अपनी iPhone 18 Pro सीरीज को बाजार में उतारा था। अब कंपनी अपने स्टैंडर्ड मॉडल्स पर फोकस कर रही है। लीक्स और रिपोर्ट्स की मानें तो अगले वर्ष की शुरुआत में स्टैंडर्ड iPhone 18 को पेश किया जा सकता है। इस नए डिवाइस में नेक्स्ट-जेनरेशन चिपसेट और बेहतरीन OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। हालांकि, Apple ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इस स्मार्टफोन के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन लॉन्च से पहले ही इसके कई प्रमुख स्पेसिफिकेशंस इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं।

आईफोन 18 में मिल सकता है 120Hz डिस्प्ले

टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर एक पोस्ट में आईफोन 18 के एक्सपेक्टेड फीचर्स की जानकारी दी है। इसके मुताबिक, फोन में 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसका रिजॉल्यूशन 1.5K और रिफ्रेश रेट 120Hz हो सकता है।

अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो नए आईफोन में स्क्रॉलिंग और स्क्रीन पर मूवमेंट पहले से ज्यादा स्मूद होगा। फोन में एपल का A20 चिपसेट मिलने की भी उम्मीद है। डिजाइन की बात करें तो कंपनी इसमें मौजूदा Dynamic Island को बरकरार रख सकती है। यानी इस बार स्टैंडर्ड आईफोन के लुक में बहुत बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिल सकता।

आईफोन 18 के साथ आ सकते हैं दो और मॉडल

लीक के मुताबिक, एपल आईफोन 18 के साथ कम कीमत वाला iPhone 18e और iPhone Air 2 भी लॉन्च कर सकती है। हालांकि, इन तीनों स्मार्टफोन की लॉन्च टाइमलाइन और उपलब्धता को लेकर कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है।

iPhone 18e के डिस्प्ले में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। इसमें 6.12 इंच का LTPS OLED पैनल दिया जा सकता है, जिसका रिफ्रेश रेट 60Hz होगा। इसकी तुलना में iPhone 17e में 6.1 इंच का डिस्प्ले मिलता है। नए मॉडल में A20 चिपसेट दिए जाने की भी चर्चा है, जबकि मौजूदा iPhone 17e में A19 चिपसेट मिलता है।

9GB रैम मिलने की उम्मीद

आईफोन 18 और आईफोन 18e में रैम को लेकर भी अहम बदलाव हो सकता है। TF इंटरनेशनल सिक्योरिटीज के एनालिस्ट मिंग-ची कुओ के मुताबिक, इन दोनों स्मार्टफोन में एपल के AI फीचर्स को बेहतर सपोर्ट देने के लिए मेमोरी अपग्रेड किया जा सकता है। इसके तहत फोन में 9GB रैम मिलने की संभावना है।

हालांकि, रैम की क्षमता और AI फीचर्स को लेकर एपल की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। इसलिए इन आंकड़ों को फिलहाल लीक और एनालिस्ट के अनुमान के तौर पर ही देखना चाहिए।

महंगी कीमत पर होगा लॉन्च?

आईफोन 18 के फीचर्स के साथ इसकी कीमत भी चर्चा में है। टिप्सटर के अनुसार, एपल नए मॉडल की कीमत बढ़ा सकती है। इसकी एक वजह स्मार्टफोन में इस्तेमाल होने वाले मेमोरी कंपोनेंट्स की बढ़ती लागत हो सकती है।

भारत में आईफोन 17 को 82,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। बाद में मेमोरी कंपोनेंट्स की लागत बढ़ने के कारण एपल ने आईफोन 17 समेत अपने कुछ स्मार्टफोन की कीमतें बढ़ां दीं। ऐसे में आईफोन 18 की कीमत भी पिछले मॉडल से ज्यादा हो सकती है। हालांकि, इसकी भारतीय कीमत का अभी कोई आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है।

आईफोन 18e में मिल सकता है 48MP कैमरा

कैमरा फीचर्स की बात करें तो आईफोन 18e में 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा बरकरार रखा जा सकता है। वहीं, फ्रंट में 24 मेगापिक्सल का कैमरा मिलने की गुंजाइश है।

तुलना करें तो भारत में मार्च 2026 में लॉन्च हुए आईफोन 17e में 6.1 इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले मिलता है। इसमें 60Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। यह फोन iOS 26 पर काम करता है और इसमें A19 चिपसेट मिलता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें f/1.6 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है।

कुल मिलाकर, आईफोन 18 सीरीज में डिस्प्ले, प्रोसेसर और मेमोरी के स्तर पर अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं। लेकिन इन फीचर्स, लॉन्च की तारीख और कीमत की सही जानकारी एपल की आधिकारिक एलान के बाद ही सामने आएगी।



Source link

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles