Current Date & Time
Current Date & Time
Home Latest Updates आईसीसी टी20 गेंदबाजी रैंकिंग:817 रेटिंग अंक के साथ श्री चरणी ने बनाया नया रिकॉर्ड, मेगन शट का रिकॉर्ड टूटा – Shree Charani Sets New Record In Icc Women’s T20i Bowling Rankings With 817 Rating Points
Latest Updates

आईसीसी टी20 गेंदबाजी रैंकिंग:817 रेटिंग अंक के साथ श्री चरणी ने बनाया नया रिकॉर्ड, मेगन शट का रिकॉर्ड टूटा – Shree Charani Sets New Record In Icc Women’s T20i Bowling Rankings With 817 Rating Points

Share
Share


स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मयंक त्रिपाठी

Updated Tue, 29 Sep 2026 10:29 PM IST

श्री चरणी ने एशियन गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद आईसीसी महिला टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में 817 रेटिंग अंक हासिल कर नया रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की मेगन शट के 806 अंक के पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा।


Shree Charani Sets New Record in ICC Women’s T20I Bowling Rankings with 817 Rating Points

श्री चरणी
– फोटो : IANS



विस्तार

भारत की बाएं हाथ की स्पिनर श्री चरणी ने आईसीसी महिला टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में नया इतिहास रच दिया है। एशियन गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद चरणी ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 817 रेटिंग अंक हासिल किए हैं। इसके साथ ही वह महिला टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में सबसे ज्यादा रेटिंग अंक हासिल करने वाली गेंदबाज बन गई हैं। चरणी पहले से ही टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दुनिया की नंबर-1 गेंदबाज हैं। अब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज गेंदबाज मेगन शट का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। शट ने नवंबर 2018 में 806 रेटिंग अंक हासिल किए थे, जो अब तक महिला टी20 गेंदबाजी में सबसे ज्यादा थे।




Source link

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles