Current Date & Time
Current Date & Time
Home Latest Updates एनवीडिया के शेयरों में गिरावट: सीईओ हुआंग के अफेयर की खबर का असर, चीनी जासूस एलिस मामले की जांच में क्या मिला? – Honeytrap Nvidia Shares Price Drop Ceo Huang Affair Reports Chinese Suspect Spy Alice Stock Market Update
Latest Updates

एनवीडिया के शेयरों में गिरावट: सीईओ हुआंग के अफेयर की खबर का असर, चीनी जासूस एलिस मामले की जांच में क्या मिला? – Honeytrap Nvidia Shares Price Drop Ceo Huang Affair Reports Chinese Suspect Spy Alice Stock Market Update

Share
Share


बीते कुछ समय में एनवीडिया के शेयरों में निवेश मुनाफे की गारंटी की तरह देखा जा रहा था। हालांकि, जब से कंपनी के सीईओ जेन्सेन हुआंग ने पत्नी से बेवफाई और एक चीनी महिला से अफेयर की बात कबूली है, एनवीडिया के शेयर लाल निशान पर हैं। एनवीडिया के शेयरों में सोमवार को कारोबार के बाद गिरावट दर्ज की गई। गिरावट कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेन्सेन हुआंग के खिलाफ आंतरिक जांच की घोषणा के बाद हुई। जांच यह पता लगाने के लिए शुरू की गई है कि क्या उन्हें किसी विदेशी खुफिया अभियान के तहत निशाना बनाया गया। इस जांच के बाद दुनिया की सबसे मूल्यवान सूचीबद्ध कंपनियों में से एक एनवीडिया में जीसीओ न्सेन हुआंग के भविष्य पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

दरअसलस रविवार को (अमेरिकी समय) घोषित इस जांच ने हुआंग की स्थिति पर ध्यान आकर्षित किया है। कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) में तेजी के प्रमुख विक्रेताओं में से एक के रूप में उनकी भूमिका भी जांच के दायरे में है। 63 वर्ष के जेन्सेन हुआंग ने 1993 में क्रिस मैलाचोव्स्की और कर्टिस प्रीम के साथ एनवीडिया की स्थापना की थी। उनका लंबा कार्यकाल उन्हें सिलिकॉन वैली के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले मुख्य कार्यकारी अधिकारियों में से एक बनाता है। ताइवान में जन्मे और अमेरिका में पले-बढ़े हुआंग एआई क्रांति में एक प्रमुख व्यक्ति के रूप में उभरे। उन्होंने एनवीडिया को वीडियो गेम के लिए ग्राफिक्स चिप के निर्माण के अपने मूल कारोबार से आगे बढ़ते बुए दुनिया के अग्रणी एआई प्रोसेसर आपूर्तिकर्ता बनने की दिशा में आगे बढ़ाया। एआई की पुरजोर वकालत करने वाले हुआंग का एआई में निवेश करने का शुरुआती निर्णय महत्वपूर्ण साबित हुआ। 2022 के अंत में चैटजीपीटी लॉन्च होने के बाद तस्वीर तेजी से बदली। 

एआई के तेजी से बढ़ते इस्तेमाल को देखते हुए एनवीडिया के प्रोसेसर की मांग भी बढ़ने लगी। कंप्यूटिंग के बुनियादी ढांचे में एआई प्रोसेसर के दाम बढ़ने लगे। बीते लगभग चार वर्षों में कंपनी का बाजार मूल्य भी तेजी से बढ़ा और एनवीडिया दुनिया के सबसे मूल्यवान कारोबारी घराने में से एक बन गया। प्रौद्योगिकी कंपनियों के प्रमुख सप्लायर एनवीडिया का मूल्यांकन 2022 के अंत में 420 अरब डॉलर था। 6 नवंबर ये कीमत 4.5 खरब डॉलर हो चुकी थी। समाचार एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, हाइपरलिक्विड एक्सचेंज पर परपेचुअल फ्यूचर्स में कारोबार और ब्लू ओशन प्रणाली पर कारोबार के बाद के शेयर के लेनदेन से संकेत मिला कि एनवीडिया के शेयर का एक्सचेंज वैल्यू लगभग 178.60 डॉलर था।

अमेरिकी शेयर बाजार में शुक्रवार (6 नवंबर) को एनवीडिया के शेयर 186.64 डॉलर दर्ज किए गए थे। नैस्डैक में इस समापन मूल्य से 4 फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज की जा चुकी है। दरअसल, एनवीडिया ने एक मीडिया रिपोर्ट के बाद आंतरिक जांच का एलान किया। इस रिपोर्ट में आरोप लगाया गया था कि हुआंग का एक चीनी व्यवसायी एलिस हुआंग से घनिष्ठ संबंध थे। कथित तौर पर उस व्यवसायी ने चीन के साथ जानकारी साझा की थी। जांच शुरू होने के बाद एनवीडिया के सीईओ हुआंग ने कर्मचारियों को भेजे एक संदेश में स्वीकार किया कि वह अपनी पत्नी के प्रति बेवफा रहे थे। हालांकि, उन्होंने एलिस से संबंध के बारे में कोई विवरण नहीं दिया। पिछले महीने द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में कहा गया था कि हुआंग एलिस के साथ रिलेशन में रहे हैं।

एलिस हुआंग सिंगापुर स्थित कंपनी मेगास्पीड की पूर्व कार्यकारी हैं और उनका जेन्सेन हुआंग से कोई संबंध नहीं है। अमेरिकी अधिकारियों ने एलिस हुआंग की जांच की और निष्कर्ष निकाला कि वह चीनी खुफिया की एक संपत्ति थीं। मेगास्पीड की वेबसाइट कंपनी को एशिया-प्रशांत क्षेत्र में एनवीडिया क्लाउड पार्टनर के रूप में पहचानती है। यह एनवीडिया के GB200 NVL72 और HGX H100 चिप्स को भी अपने उत्पादों में सूचीबद्ध करती है। इन घटनाक्रमों का दक्षिण कोरिया में भी प्रभाव पड़ा। जेन्सेन हुआंग की बेटी और एनवीडिया की कार्यकारी मैडिसन हुआंग ने सियोल में एक एनवीडिया सम्मेलन के लिए अपनी निर्धारित यात्रा रद कर दी। यह सम्मेलन सोमवार को शुरू होने वाला था। मैडिसन हुआंग को दक्षिण कोरियाई कृत्रिम बुद्धिमत्ता स्टार्टअप रेबेलियंस का दौरा करना था। उन्हें काकाओ मोबिलिटी के साथ एक प्रश्न-उत्तर सत्र में भी भाग लेना था। रेबेलियंस ने कहा कि दोनों कार्यक्रम “एनवीडिया में अपरिहार्य आंतरिक परिस्थितियों” के कारण रद कर दिए गए थे। दक्षिण कोरियाई मीडिया ने रिपोर्ट किया कि एनवीडिया एआई डे सियोल, एक दो दिवसीय सम्मेलन, निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगे बढ़ेगा। इस सम्मेलन में लगभग 2,000 प्रतिभागियों के आकर्षित होने की उम्मीद है। यह कार्यक्रम भौतिक एआई, एजेंटिक एआई और बुनियादी ढांचे पर केंद्रित होगा। एनवीडिया ने टिप्पणी के लिए अनुरोध पर तुरंत जवाब नहीं दिया।

क्या हुआंग के भविष्य पर सवाल उठ रहे हैं?

मेलबर्न में ब्रोकरेज पेपरस्टोन के शोध प्रमुख क्रिस वेस्टन ने रॉयटर्स को बताया। उन्होंने कहा कि “बाजार शायद आपको बता रहा है कि डेटा केंद्रों के निर्माण को लेकर बहुत अटकलें हैं।” वेस्टन ने कहा कि उन्हें हुआंग को प्रतिस्थापित किए जाने की उम्मीद नहीं है। उन्होंने हुआंग को “एआई का गॉडफादर” बताया। वेस्टन ने कहा, “अगर हमें वास्तव में लगता कि वह पद छोड़ देंगे… तो शेयर गिर जाएगा।” उन्होंने आगे कहा, “ईमानदारी से कहूं तो यह एक पूर्ण रक्तपात होगा।” एलिस हुआंग के साथ हुआंग के संबंध की जांच एनवीडिया के लिए एक संवेदनशील मोड़ पर सामने आई है। निवेशक पहले से ही सवाल उठा रहे हैं कि क्या एआई में तेजी, जिसने कंपनी की असाधारण वृद्धि को बढ़ावा दिया, कायम रखी जा सकती है। बोर्ड की जांच ने अनिश्चितता की एक और परत जोड़ दी है। इसने एनवीडिया की सफलता से सबसे करीब से जुड़े कार्यकारी के भविष्य के बारे में सवाल उठाए हैं।

 



Source link

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles