Current Date & Time
Current Date & Time
Home Latest Updates ओडिशा में दिवाली से पहले मातम: जाजपुर में भीषण आग, दो बच्चों समेत परिवार के चार सदस्यों की जलने से मौत – Odisha jajpur House Fire four Of A Family Charred To Death Know Details
Latest Updates

ओडिशा में दिवाली से पहले मातम: जाजपुर में भीषण आग, दो बच्चों समेत परिवार के चार सदस्यों की जलने से मौत – Odisha jajpur House Fire four Of A Family Charred To Death Know Details

Share
Share


Odisha Jajpur House Fire Four of a Family Charred to Death know details

बड़ी खबर
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

ओडिशा के जाजपुर जिले में दिवाली से पहले मातम पसर गया। शनिवार रात एक भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के चार सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं। इस घटना में परिवार का एक अन्य सदस्य गंभीर रूप से झुलस गया है। यह दुखद घटना बालिचंद्रपुर थाना पुलिस के इलाके में नालिपुर गांव में हुई। पुलिस और दमकल विभाग आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटे हैं।


आठ महीने का पोता भी आग में झुलसा

प्रारंभिक सूचना के अनुसार, मरने वालों में घर के मालिक निजामुद्दीन की 42 वर्षीय बहू तबसुम और 27 वर्षीय बेटी गुलप्सा बीबी शामिल हैं। गुलप्सा अपने मायके आई हुई थी। निजामुद्दीन के 10 वर्षीय पोती और आठ महीने के पोते की भी आग में झुलसकर मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि चारों आग की चपेट में आने से मौके पर ही दम तोड़ दिए। निजामुद्दीन के परिवार का 22 वर्षीय एक युवक भी इस घटना में गंभीर रूप से घायल हुआ है।

आग कैसे लगी, हादसे के वक्त घर में कौन-कौन था?

यह घटना रात करीब 8:30 बजे हुई। उस समय तबसुम और गुलप्सा अपने एस्बेस्टस के घर में एलपीजी गैस का उपयोग करके परिवार के लिए खाना बना रही थीं। दोनों बच्चे भी घर के अंदर मौजूद थे। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जानकारी बताती है कि आग तेजी से फैली और पूरे एस्बेस्टस घर को राख में बदल दिया। आग लगने का सही कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

घायलों को कहां भर्ती कराया गया?

गंभीर रूप से झुलसे युवक को तुरंत बचाकर बड़चना कम्युनिटी हेल्थ सेंटर ले जाया गया। हालत बिगड़ने पर उसे कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। चांदीखोल फायर स्टेशन और बालिचंद्रपुर पुलिस के कर्मी गांव पहुंचे। उन्होंने बचाव और अन्य आवश्यक अभियान शुरू किए। चांदीखोल फायर स्टेशन के अधिकारी संतोष कुमार स्वाइन ने पुष्टि की। उन्होंने बताया कि घर से बाहर निकलने का केवल एक ही दरवाजा था, जिससे पीड़ित बाहर नहीं निकल पाए।



Source link

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles