Current Date & Time
Current Date & Time
Home Latest Updates किराये के बोझ और घरों की कमी पर स्पेन में हल्लाबोल:12 साल बाद पहली देशव्यापी हड़ताल; सड़कों पर उतरे लाखों लोग – Spain Sees First Nationwide General Strike In 12 Years Over Housing Crisis And Rising Rents
Latest Updates

किराये के बोझ और घरों की कमी पर स्पेन में हल्लाबोल:12 साल बाद पहली देशव्यापी हड़ताल; सड़कों पर उतरे लाखों लोग – Spain Sees First Nationwide General Strike In 12 Years Over Housing Crisis And Rising Rents

Share
Share


Spain Sees First Nationwide General Strike in 12 Years Over Housing Crisis and Rising Rents

स्पेन में विरोध प्रदर्शन।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्पेन में लगातार बढ़ते आवास संकट और आसमान छूते किराये के खिलाफ बुधवार को देशभर में श्रमिकों ने आम हड़ताल की। चार्ल्स और ब्रूना नाम के दो तूफानों का खतरे और भारी बारिश के बावजूद हजारों कर्मचारी सड़कों पर उतरे। 2014 के बाद यह स्पेन की पहली देशव्यापी आम हड़ताल है। इसे दो प्रमुख श्रमिक संगठनों यूजीटी और सीसीओओ के साथ किरायेदार संगठनों का भी समर्थन मिला। दोनों यूनियन 10 लाख से अधिक श्रमिकों का प्रतिनिधित्व करती हैं।


मैड्रिड में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई। एक शख्स को गिरफ्तार किया गया और 13 लोगों को चिकित्सा सहायता की जरूरत पड़ी। बैंक ऑफ स्पेन के मुताबिक, देश में करीब 7.5 लाख घरों की कमी है, जो 2028 तक बढ़कर 10 लाख से अधिक हो सकती है। घरों की कमी की वजह से किराये में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। स्पेन की युवा परिषद के मुताबिक, औसतन मासिक किराया 1,176 यूरो (करीब 1.23 लाख रुपये) है, जो एक युवा की औसत महीने की आमदनी का 98.7 फीसदी है। मैड्रिड के 36 साल के अस्पताल कर्मचारी जीसस गोंजालेज के मुताबिक, इतनी उम्र होने के बावजूद वह अकेले रहने में सक्षम नहीं हैं। 

बंदरगाहों और कारखानों में कामकाज पूरी तरह ठप

यूनियनों के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, बंदरगाहों और ऑटोमोबाइल उद्योग में हड़ताल का समर्थन 90 फीसदी तक रहा। नवारे में फोक्सवैगन और बार्सिलोना में सीट के कारखानों में कामकाज पूरी तरह ठप होने की खबर है। मांस उद्योग में 85, कचरा संग्रहण में 82 और ऊर्जा क्षेत्र में 75 फीसदी की भागीदारी बताई गई। बिजली की मांग में भी 10 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

कर्मचारियों की भर्ती भी बनी बड़ी चुनौती

एक व्यापारिक संगठन की उपाध्यक्ष एंजेला डी मिगुएल ने कहा कि घरों की कमी का संकट केवल आम नागरिकों तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे छोटे व्यापारी भी बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। सस्ते और उपलब्ध घरों की कमी के कारण कर्मचारियों के लिए काम की जगह के पास रहना मुश्किल हो गया है, जिससे छोटे व्यवसायों के लिए नए कर्मचारियों की भर्ती करना एक बड़ी चुनौती बन गया है।



Source link

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles