Current Date & Time
Current Date & Time
Home Latest Updates गुरुग्राम हिट एंड रन केस:शातिर कल्याण और लवनीश को लेकर एक और खुलासा, अलग-अलग दावे से पुलिस के सामने नई चुनौती – Gurugram Hit And Run Case Accused Repeatedly Misled Investigators Regarding Address
Latest Updates

गुरुग्राम हिट एंड रन केस:शातिर कल्याण और लवनीश को लेकर एक और खुलासा, अलग-अलग दावे से पुलिस के सामने नई चुनौती – Gurugram Hit And Run Case Accused Repeatedly Misled Investigators Regarding Address

Share
Share


महिला बाइक राइडर को कार से टक्कर मारने के मामले में गिरफ्तार आरोपी कल्याण बैंसला और लवनीश काफी शातिर हैं। ये कहना है केस की जांच कर रही विशेष जांच दल (एसआईटी) का। एसआईटी की ओर से शुक्रवार को रिमांड खत्म होने पर दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया।

दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। इस दौरान अदालत को एसआईटी ने बताया कि आरोपियों ने अपने साथियों के पते बताने में बार-बार पुलिस टीम को गुमराह किया। 




Gurugram hit and run case Accused repeatedly misled investigators regarding address

आरोपी कल्याण बैंसला
– फोटो : अमर उजाला


बाद में सख्ती से पूछताछ करने पर साथियों के सही पते बताए। इसके बाद बाकी दो युवकों तक टीम पहुंच सकी। ये दोनों फरीदाबाद के सेक्टर-37 निवासी श्रीनाथ विश्वकर्मा और पलवल निवासी अनूप कुमार अवस्थी हैं। 

 


Gurugram hit and run case Accused repeatedly misled investigators regarding address

आरोपी कल्याण बैंसला
– फोटो : सोशल मीडिया


बता दें कि रविवार को हई वारदात के बाद वीडियो वायरल हुई तो मामले में सोमवार को सेक्टर-56 थाना पुलिस ने बीएनएस की धारा 281, 125, 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। फिर सीसीटीवी फुटेज जांचने के बाद पुलिस ने केस में हत्या के प्रयास की धारा बीएनएस 109(1) जोड़ी।

 


Gurugram hit and run case Accused repeatedly misled investigators regarding address

आरोपी कल्याण बैंसला
– फोटो : सोशल मीडिया


बाद में दिल्ली जाकर महिला बाइक सवार के बयान लिए और केस में बीएनएस की धारा 78, 79 भी जोड़ी गई। बता दें कि आरोपी की ओर से वीडियो सामने आया था, जिसमें उसने घटना को लेकर अपना पक्ष रखा था। बाद में बाइक सवार युवती सिया ने भी वीडियो जारी कर आरोपी के आरोपों को गलत बताया था।


Gurugram hit and run case Accused repeatedly misled investigators regarding address

सड़क पर घिसटती बाइक राइडर शिवानी उर्फ सिया
– फोटो : वीडियो ग्रैब


प्रत्यक्षदर्शियों को बनाया जा रहा जांच का हिस्सा

पुलिस ने आरोपी कल्याण बैंसला और लवनीश से पूछताछ के दौरान घटना से जुड़े तथ्यों और उनके बयानों की पड़ताल की। जांच के दौरान पुलिस का फोकस घटना के वास्तविक क्रम को सामने लाने और आरोपियों के बयानों की साक्ष्यों से पुष्टि करने पर रहा। 

 




Source link

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles