Current Date & Time
Current Date & Time
Home Latest Updates छठ महापर्व:खरना आज, पूजा का समय और सही विधान भी जानें; छठा मइया की उपासना कब करना अच्छा? – Chhath Puja 2026: Kharna Ritual Begins, Devotees To Observe 36-hour Waterless Fast Traditions, Rituals
Latest Updates

छठ महापर्व:खरना आज, पूजा का समय और सही विधान भी जानें; छठा मइया की उपासना कब करना अच्छा? – Chhath Puja 2026: Kharna Ritual Begins, Devotees To Observe 36-hour Waterless Fast Traditions, Rituals

Share
Share


लोक आस्था के महापर्व छठ का आज यानी शनिवार को दूसरा दिन है। शुक्रवार को नहाय-खाय के बाद व्रती आज खरना का प्रसाद ग्रहण करेंगी। शाम को गुड़ और चावल की खीर बनाकर उसका भोग लगाया जाएगा। इस प्रसाद को ग्रहण करने के बाद ही व्रती निर्जला व्रत का शुरु करेंगीं। अगले दिन यानी रविवार शाम को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगी और सोमवार को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर संतान और परिवार के लिए मंगल कामना करेंगी। छठ पूजा के दूसरे दिन खरना पूजा का भी विशेष महत्व होता है। खरना छठ पूजा के सबसे महत्वपूर्ण पूजा दिनों में से एक है। इस दिन छठी मैय्या का आगमन होता है। जिसके बाद भक्त 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू करते हैं। इस साल खरना पूजा पर विशेष संयोग बन रहा, जिसे ज्योतिष काफी शुभ मान रहे। आइए जानते हैं आज खरना का शुभ मुहूर्त पूजा विधि और महत्व के बारे में। 

ज्योतिषाचार्य पंडित राकेश झा ने बताया कि आज कार्तिक शुक्ल पंचमी शनिवार को पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र तथा रवियोग में खरना की पूजा में व्रती पूरे दिन का उपवास कर शाम में भगवान भास्कर की पूजा कर प्रसाद ग्रहण करेंगी। आज ही खरना का प्रसाद पाने के बाद व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला अनुष्ठान का संकल्प लेंगी। पंडित राकेश झा ने बताया कि खरना का प्रसाद व्रती के लिए एक प्रकार का अंतिम सात्विक भोजन है। जो व्रती को कठोर 36 घंटे के उपवास के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार करता है। यह व्रत व्रतियों के शुद्धिकरण करने की अंतिम प्रक्रिया है। इसके बाद व्रती पूरी तरह से सूर्यदेव की भक्ति में लीन हो जाती हैं। छठ महापर्व के चतुर्थ दिवसीय अनुष्ठान के अंतर्गत आज दूसरे दिन खरना के प्रसाद में ईख के कच्चे रस, गुड़ के सेवन से त्वचा रोग, आँख की पीड़ा, शरीर के दाग-धब्बे समाप्त हो जाते है। वही इसके प्रसाद से तेजस्विता, निरोगिता व बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होती है। 

 

छठ महापर्व के खरना पूजा का प्रसाद बनाते समय व्रती और इनके परिजन घरों में पूरी शुद्धता व पवित्रता के साथ पारंपरिक लोकगीत गाते हुए तैयार करती हैं। छठ के पूजा सामग्री के रूप में व्रती सिंदूर, चावल, बांस की टोकरी, धूप, शकरकंद, पत्ता लगा हुआ गन्ना, नारियल, कुमकुम, कपूर, सुपारी, हल्दी, अदरक, पान, दीपक, घी, गेहूं, गंगाजल आदि का उपयोग करती हैं। इस महापर्व में मुख्य प्रसाद हेतु ठेकुआ का विशेष महत्व है।

खरना पूजा और प्रसाद ग्रहण के समय इन बातों का रखें ध्यान

छठ पर्व में शुद्धता का विशेष महत्व माना जाता है। अधिकतर छठवर्ती खरना का प्रसाद मिट्टी के बने नये चूल्हे पर ही बनातीं हैं। खरना पूजा के समय और प्रसाद ग्रहण करते समय बाहर से तेज आवाज नहीं आना चाहिए। इस दौरान घर से सदस्यों को तेज आवाज में बोलने या बम-फटाका फोड़ने या कोई अन्य तेज आवाज काम करने से मना किया जाता है। क्यों कि मान्यता है कि खरना पूजा के समय या खरना प्रसाद ग्रहण करते समय तेज आवाज सुनने या शोर-शराबा व्रत में बाधा उत्पन्न करती है। मान्यता यह भी है प्रसाद ग्रहण करते समय व्रती के कान में तेज आवाज आने से वह तत्काल भोजन छोड़ देती हैं। इसलिए तेज आवाज न हो, इसका खास ध्यान रखा जाता है।

आज से शुरू हुआ छठ महापर्व: इस बार दो खास योग का बन रहा शुभ संयोग; जानिए नहाय-खाय से उषा अर्घ्य तक का महत्व

मन और आत्मा की शुद्धि का पर्व है छठ

पंडित राकेश झा ने बताया कि राकेश झा ने बताया कि छठ महापर्व विशेष तौर पर शरीर, मन और आत्मा की शुद्धि का पर्व है। वैदिक मान्यताओं के अनुसार, श्रद्धापूर्वक व्रत-उपासना करने वाले व्रतियों तथा श्रद्धालुओं  पर खरना से  छठ के पारण तक छठी माता की कृपा बरसती है। प्रत्यक्ष देवता सूर्य को पीतल या तांबे के पात्र से अर्घ्य देने से आरोग्यता का वरदान मिलता है। सूर्य को आरोग्य का देवता माना गया है। सूर्य की किरणों में कई रोगों को नष्ट करने की क्षमता है । मान्यता है कि लोक आस्था का महा पर्व छठ का व्रत आरोग्य प्राप्ति, सौभाग्य व संतान के लिए रखा जाता है। स्कन्द पुराण के अनुसार, राजा प्रियव्रत ने भी यह व्रत किया था। उन्हें कुष्ठ रोग हो गया था। इसलिए भगवान भास्कर से इस रोग मुक्ति के लिए राजा ने छठ व्रत किया था। 

खरना पूजा व सूर्य अर्घ्य मुहूर्त  


  • खरना का पूजा: शाम 05:22 बजे 07:46 बजे तक 

  • अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य: शाम 05:24 बजे तक

  • प्रातः कालीन सूर्य को अर्घ्य: सुबह 06:40 बजे के बाद

छठ का पहला अर्घ्य और दूसरा अर्घ्य कब है?

छठ पूजा के तीसरे दिन शाम के समय नदी या तालाब में खड़े होकर अस्त होते सूर्य देव को अर्घ्य दिया जाता है। इस बार रविवार यानी 15 नवंबर को पहला अर्घ्य दिया जाएगा। इसमें बांस के सूप में फल, गन्ना, चावल के लड्डू, ठेकुआ सहित अन्य सामग्री रखकर पानी में खड़े होकर पूजा की जाती है। छठ पूजा के चौथे और आखिरी दिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। इस बार सोमवार 16 नवंबर यानी सोमवार को दूसरा अर्घ्य दिया जाएगा। 

 



Source link

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles