Current Date & Time
Current Date & Time
Home Latest Updates टाइगर पर फायरिंग:लॉरेंस गैंग के लिए कुरियर का काम करती हैं राधा और बबीता, ट्रेन से हथियार लेकर मुंबई गईं थीं – Tiger Shroff Firing Case: Two Women Held For Allegedly Carrying Weapons For Lawrence Gang
Latest Updates

टाइगर पर फायरिंग:लॉरेंस गैंग के लिए कुरियर का काम करती हैं राधा और बबीता, ट्रेन से हथियार लेकर मुंबई गईं थीं – Tiger Shroff Firing Case: Two Women Held For Allegedly Carrying Weapons For Lawrence Gang

Share
Share




दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई गोलीबारी के मामले में सोनीपत की दो युवतियों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इन चारों आरोपियों पर विदेश से संचालित हो रहे किसी गैंगस्टर के इशारे पर काम करने का संदेह है। 

गिरफ्तार आरोपियों में सोनीपत के रोहणा गांव के रहने वाले कुणाल (21) और सुमित (19) के साथ-साथ वर्तमान में बहालगढ़ में रहने वाली राधा और बबीता (23) शामिल हैं। दोनों युवतियां मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं। अब तक इस मामले में कुल सात आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। 

 





Tiger Shroff Firing Case: Two Women Held for Allegedly Carrying Weapons for Lawrence Gang

टाइगर पर हमला मामले में दिल्ली पुलिस ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया
– फोटो : एएनआई


दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चारों आरोपियों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 35 (एक) (बी) के तहत अदालत में पेश किया गया। महाराष्ट्र पुलिस अपराध जांच विभाग ने इनकी हिरासत व गिरफ्तारी की अनुमति मांगते हुए अदालत में अर्जी दाखिल की। अदालत ने याचिका मंजूर करते हुए मुंबई पुलिस की टीम को तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड सौंप दी है। 


Tiger Shroff Firing Case: Two Women Held for Allegedly Carrying Weapons for Lawrence Gang

लॉरेंस बिश्नोई
– फोटो : पीटीआई


लॉरेंस गैंग के लिए कुरियर का काम करती हैं राधा व बबीता

सोनीपत पुलिस सूत्रों के मुताबिक राधा और बबीता लॉरेंस गैंग के लिए कुरियर का काम कर रही थीं। टाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले दोनों ट्रेन से हथियार लेकर मुंबई पहुंची थीं। वहां गैंग के एक हैंडलर को हथियार सौंपने के बाद लौट रही थीं। इसी दौरान दिल्ली पुलिस की विशेष सेल ने उन्हें दिल्ली से पकड़ लिया। दोनों महिलाएं बहालगढ़ में किराए पर अकेली रह रही थीं।


Tiger Shroff Firing Case: Two Women Held for Allegedly Carrying Weapons for Lawrence Gang

लॉरेंस बिश्नोई
– फोटो : अमर उजाला


पूछताछ के दौरान दोनों महिलाओं ने गांव रोहणा के कुणाल का नाम लिया। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने कुणाल और उसके गांव के दोस्त सुमित को पकड़ा। दसवीं कक्षा तक पढ़े कुणाल पर पहले से आठ मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। कुणाल पानीपत के अनिल पंडित का करीबी बताया जा रहा है। उसी ने दोनों महिलाओं को हथियार लेकर मुंबई भेजा था।


Tiger Shroff Firing Case: Two Women Held for Allegedly Carrying Weapons for Lawrence Gang

टाइगर हमले केस की जांच करती मुंबई पुलिस
– फोटो : ANI


अब तक सात गिरफ्तारी

टाइगर श्राफ नहीं, दूसरी हस्ती थी निशाने पर

टाइगर श्राफ पर जानलेवा हमले में नया खुलासा हुआ है कि शूटरों के निशाने पर टाइगर नहीं, बल्कि बॉलीवुड की एक अन्य हस्ती थी। हालांकि पुलिस ने नाम का खुलासा नहीं किया। कोटा से गिरफ्तार हमलावरों ऋतिक, रेहान व नाबालिग ने पुलिस को बताया कि कड़ी सुरक्षा के कारण वे हमला नहीं कर पाए तो बॉलीवुड में दहशत फैलाने के लिए टाइगर श्राफ को निशाना बनाया। 

 




Source link

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles