राजधानी दिल्ली में विवाह समारोहों का सीजन शुरू हो गया है। इसी क्रम में, आगामी दिनों में दक्षिण दिल्ली के कई इलाकों में बड़ी संख्या में शादियों का आयोजन होना है, जिसके चलते यातायात व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है।
संभावित जाम और प्रभावित मार्ग
जानकारी के अनुसार, दक्षिण दिल्ली में एसएसएन मार्ग (भाटी माइन्स रोड), बांध रोड, मंडी रोड और एसजी रोड पर 27 से अधिक शादियों का आयोजन प्रस्तावित है। इन समारोहों में 12,000 से अधिक लोगों के शामिल होने और लगभग पांच हजार अतिरिक्त वाहनों के सड़कों पर आने की संभावना है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया है। इसके बावजूद, इन मार्गों पर जाम लगने की प्रबल संभावना है।
इन मार्गों पर जाम लगने की संभावना
एसएसएन मार्ग (भाटी माइन्स रोड)
100 फुटा रोड
अणुव्रत मार्ग
अरबिंदो मार्ग
मंडी रोड
जौनपुर रोड
महरौली-गुरुग्राम रोड
महरौली-महिपालपुर रोड
यात्रियों के लिए सलाह
यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे जहाँ तक संभव हो, ऊपर बताए गए मार्गों से बचें। समय और ईंधन बचाने के लिए दिल्ली मेट्रो जैसे सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने की सलाह दी गई है। अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें और रास्ते के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलें। शादी में आने वाले मेहमानों से अनुरोध किया गया है कि वे अपनी गाड़ियाँ केवल तय पार्किंग जगहों पर ही खड़ी करें और सड़क के किनारे गाड़ी पार्क करने से बचें, ताकि यातायात बाधित न हो।
Leave a comment