Current Date & Time
Current Date & Time
Home Latest Updates दिल्ली:ताशकंद में आज सजेगा अमर उजाला बिजनेस एक्सीलेंस अवॉर्ड्स का मंच, शाम छह बजे से सम्मान समारोह – Delhi: The Stage Is Set For The Amar Ujala Business Excellence Awards In Tashkent Today.
Latest Updates

दिल्ली:ताशकंद में आज सजेगा अमर उजाला बिजनेस एक्सीलेंस अवॉर्ड्स का मंच, शाम छह बजे से सम्मान समारोह – Delhi: The Stage Is Set For The Amar Ujala Business Excellence Awards In Tashkent Today.

Share
Share


Delhi: The stage is set for the Amar Ujala Business Excellence Awards in Tashkent today.

समारोह में देश के विभिन्न शहरों से पहुंचे उद्यमियों, कारोबारियों और पेशेवरों को उनके कार्यक्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाएगा।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कारोबार और उद्योग जगत में अपनी मेहनत, नवाचार और उद्यमशीलता से अलग पहचान बनाने वाली 23 हस्तियों को शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय मंच पर सम्मानित किया जाएगा। अमर उजाला की ओर से आज अमर उजाला बिजनेस एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन किया जा रहा है। उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद स्थित जे डब्ल्यू मैरियट होटल में 27 नवंबर को शाम छह बजे से सम्मान समारोह आयोजित होगा।


समारोह में देश के विभिन्न शहरों से पहुंचे उद्यमियों, कारोबारियों और पेशेवरों को उनके कार्यक्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाएगा। सम्मान पाने वालों में ऊर्जा, स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा, रियल एस्टेट, आभूषण, खुदरा कारोबार और अग्नि एवं सुरक्षा सेवाओं समेत विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्रों की हस्तियां शामिल हैं। इनमें देहरादून, वाराणसी, रोहतक, दिल्ली, लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, नैनीताल, मेरठ व आगरा सहित कई शहरों के कारोबारी शामिल हैं। अमर उजाला बिजनेस एक्सीलेंस अवॉर्ड्स का उद्देश्य कारोबार जगत में उत्कृष्ट कार्यप्रणाली, गुणवत्ता, नवाचार और उद्यमशीलता को प्रोत्साहित करना है। 

इन्हें मिलेगा सम्मान


  • मनीष रतूड़ी – प्रबंध निदेशक, आदित्य ग्रीन पावर, देहरादून

  • डॉ. एसके अग्रवाल – मेडिकल डायरेक्टर एवं चीफ पल्मोनोलॉजिस्ट, अग्रवाल चेस्ट क्लीनिक, वाराणसी

  • प्रदीप ढुल्ल – प्रिंसिपल फायर एवं पॉल्यूशन कंसल्टेंट-कम-डायरेक्टर, अग्निमित्रा फायर एंड सेफ्टी सर्विसेज, रोहतक

  • अंकिता मिश्रा – अधिवक्ता, दिल्ली

  • डॉ. सत्यम मणि – निदेशक, अशरफी हॉस्पिटल, गाजीपुर

  • संचित बंसल – निदेशक, सेरा क्राफ्ट, बुलंदशहर

  • सागर सचान – सीईओ, चित्रा रियल्टी, कानपुर

  • डॉ. तरुण बराक – निदेशक, डॉ. बराक्स नी पेन ट्रीटमेंट सेंटर, पानीपत

  • विकास अहलावत – निदेशक, एलेंटा मार्ट प्राइवेट लिमिटेड, रोहतक

  • सूरज देवनाथ – निदेशक, इनफिनिट सोलर सॉल्यूशन एलएलपी, नैनीताल

  • इंजीनियर हैदर अली खान – चेयरमैन, जगरोशन पब्लिक स्कूल, गोरखपुर

  • अंकित जैन – निदेशक, कश्मीरी ज्वेलर्स, सहारनपुर

  • डॉ. एसपी सिंह – संस्थापक एवं चेयरमैन, लखनऊ पब्लिक स्कूल्स एंड कॉलेजेज

  • कांति सिंह – प्रशासनिक प्रमुख, लखनऊ पब्लिक स्कूल्स एंड कॉलेजेज



Source link

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles