Current Date & Time
Current Date & Time
Home Latest Updates दिल्ली में बढ़ने वाली है ठंड:अगले 48 घंटे में 10 डिग्री से नीचे पहुंच सकता है पारा, कोहरा भी करेगा परेशान – Temperature In Capital Could Drop Below 10 Degrees Over Next 48 Hours
Latest Updates

दिल्ली में बढ़ने वाली है ठंड:अगले 48 घंटे में 10 डिग्री से नीचे पहुंच सकता है पारा, कोहरा भी करेगा परेशान – Temperature In Capital Could Drop Below 10 Degrees Over Next 48 Hours

Share
Share


Temperature in capital could drop below 10 degrees over next 48 hours

दिल्ली का तापमान
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में मंगलवार को रात का तापमान दस डिग्री सेल्सियस तक घटने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तर भारत में एक वेस्टर्न के असर से ठंडी तेज हवाएं चलने और सुबह-रात के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावना जताई गई है। दूसरी ओर, रविवार सुबह हल्का कुहासा छाया रहा। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार रविवार को न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


पिछले 24 घंटे में तापमान में .4 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। यह सामान्य से .5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। दूसरी तरफ, पूरे दिन आसमान साफ रहा और धूप निकली। इससे अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से .9 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं, सुबह के समय कुहासा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर बना हुआ है।

इसके चलते 24 नवंबर को अधिकतर स्थानों पर कुहासा छाया रहेगा। साथ ही कहीं-कहीं मध्यम स्तर पर कोहरा लोगों को परेशान करेगा। इस दौरान ठंडी तेज हवाएं चलने से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी आने का अनुमान जताया जा रहा है। न्यूनतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस से कम रह सकता है।



Source link

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles