Current Date & Time
Current Date & Time
Home Latest Updates देवरहा बाबा पर बनेगी फिल्म:ओजस फिल्म्स बनाएगी ‘मचान बाबा’,जॉर्ज पंचम से इंदिरा गांधी तक के प्रसंग होंगे शामिल – Film To Be Made On Deoraha Baba Ojas Films To Produce Machan Baba Will Feature Episodes Ranging From King Geo
Latest Updates

देवरहा बाबा पर बनेगी फिल्म:ओजस फिल्म्स बनाएगी ‘मचान बाबा’,जॉर्ज पंचम से इंदिरा गांधी तक के प्रसंग होंगे शामिल – Film To Be Made On Deoraha Baba Ojas Films To Produce Machan Baba Will Feature Episodes Ranging From King Geo

Share
Share


नीब करौरी बाबा से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद अब एक और रहस्यमयी और महान संत के जीवन को बड़े पर्दे पर उतारने की तैयारी शुरू हो गई है। प्रसिद्ध संत देवरहा बाबा के जीवन, अनूठी जीवनशैली और उनसे जुड़े रहस्यों पर आधारित नई फिल्म ‘मचान बाबा’ का आधिकारिक टाइटल पोस्टर जारी कर दिया गया है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बन रही है फिल्म

इस फिल्म का निर्माण ‘ओजस फिल्म्स’ के बैनर तले किया जा रहा है, जो प्रसिद्ध सॉफ्टवेयर और एआई कंपनी ‘ओजस सॉफ्टेक’ की फिल्म एवं कंटेंट इकाई है। इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को ब्रिटेन में स्थापित भारतीय मूल की कारोबारी पूनम गुप्ता और अमेरिका में रहने वाले उद्यमी विकल्प पालीवाल मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।

मचान की जीवनशैली से लेकर जॉर्ज पंचम और इंदिरा गांधी से मुलाकातों पर शोध

फिल्म मेकर्स के अनुसार, देवरहा बाबा की रहस्यमयी आयु, पेड़ या बांस के बने मचान पर रहने का उनका अनूठा अंदाज और देश-विदेश की प्रमुख हस्तियों से उनके जुड़ाव को गहन शोध के साथ दिखाया जाएगा। रिसर्च में ब्रिटिश सम्राट जॉर्ज पंचम, भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी जैसे दिग्गजों के साथ देवरहा बाबा की ऐतिहासिक मुलाकातों के प्रसंग शामिल हैं। इसके अलावा, नीब करौरी बाबा और देवरहा बाबा के बीच के आत्मीय व सम्मानपूर्ण संबंधों के प्रसंगों को भी इस शोध का हिस्सा बनाया गया है।

केवल चमत्कार नहीं, इतिहास और राजनीति की परतें खोलेगी फिल्म

फिल्म निर्माताओं ने स्पष्ट किया है कि ‘मचान बाबा’ केवल चमत्कारों और अंधविश्वास पर केंद्रित नहीं होगी। बल्कि यह फिल्म भारतीय आस्था, समृद्ध इतिहास, राजनीति और संत जीवन के गूढ़ रहस्यों को प्रमाणिकता के साथ दर्शकों के सामने प्रस्तुत करेगी। इस फिल्म को वर्ष 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना बनाई गई है।



Source link

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles