Current Date & Time
Current Date & Time
Home Latest Updates पश्चिम बंगाल:आसनसोल में निर्माणाधीन पावर प्लांट में हादसा, चार की मौत की खबर; कई लोगों के दबे होने की आशंका – Several Killed After Part Of Chimney Collapses At Power Plant In Bengal’s Asansol
Latest Updates

पश्चिम बंगाल:आसनसोल में निर्माणाधीन पावर प्लांट में हादसा, चार की मौत की खबर; कई लोगों के दबे होने की आशंका – Several Killed After Part Of Chimney Collapses At Power Plant In Bengal’s Asansol

Share
Share


Several Killed After Part Of Chimney Collapses At Power Plant In Bengal's Asansol

breaking news
– फोटो : istock

विस्तार

पश्चिम बंगाल के आसनसोल में एक निर्माणाधीन पावर प्लांट में बड़ा हादसा हुआ है। यहां चिमनी का एक हिस्सा गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई हालांकि, हादसे में मरने वालों की संख्या को लेकर प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, कई मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका है।


हादसा पश्चिम बर्दवान जिले के जमुरिया क्षेत्र में स्थित श्याम सेल एंड पावर लिमिटेड में निर्माणाधीन पावर प्लांट में हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं हैं। पुलिस आयुक्त प्रणव कुमार, जिला प्रशासक एस. पन्नाबलम और विधायक बिजन मुखर्जी ने घटनास्थल का दौरा किया है और राहत कार्यों की जानकारी ली है। 

अब तक सामने आई तस्वीरों में बचाव दल के सदस्य मलबे को हटाते और लोगों को बाहर निकालते नजर आए। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, अभी घायलों की कुल संख्या और मलबे में फंसे लोगों के बारे में पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है।

ये भी पढ़ें: कोलकाता भगदड़: राष्ट्रपति-पीएम ने दुख जताया, मुआवजे का एलान; गृह मंत्री शाह के कार्यक्रम रद्द; कैसे हुआ हादसा?

हादसे के बाद कुछ लोगों की जान जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अब तक प्रशासन ने न तो मृतकों की संख्या की पुष्टि की है और न ही घायलों के संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी साझा की है। घटनास्थल पर राहत और बचाव की कार्रवाई जारी है।

(अधिक जानकारी अपडेट की जा रही है।)

 



Source link

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles