Current Date & Time
Current Date & Time
Home Latest Updates ‘फ्रिज नहीं संभलते, देश की समस्याएं क्या संभालोगे’:ईरान का फ्रांस पर तंज; होर्मुज में अमेरिका को भी ललकारा – Iran Us Hormuz Tensions France Supermarket Cyberattack
Latest Updates

‘फ्रिज नहीं संभलते, देश की समस्याएं क्या संभालोगे’:ईरान का फ्रांस पर तंज; होर्मुज में अमेरिका को भी ललकारा – Iran Us Hormuz Tensions France Supermarket Cyberattack

Share
Share


पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने अमेरिका पर होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर गलत जानकारी फैलाने का आरोप लगाया है। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) की नौसेना के कमांडर ने कहा कि अमेरिकी सेना खुद इस रणनीतिक समुद्री रास्ते के पास जाने की हिम्मत नहीं कर रही, लेकिन इसे खुला बताकर तेल टैंकरों को खतरे में भेज रही है। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए के मुताबिक, कमांडर ने आरोप लगाया कि अमेरिका बेबस तेल टैंकरों को ‘आग की दीवार’ में धकेल रहा है। यह बयान ऐसे समय आया है, जब होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर दोनों देशों के बीच सैन्य तनाव बना हुआ है।

अमेरिका के सामने ईरान ने रखीं सात शर्तें, ट्रंप ने क्या कहा?

इससे पहले ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव मेजर जनरल मोहसिन रजाई ने अमेरिका के सामने युद्ध खत्म करने के लिए सात शर्तें रखी थीं। उन्होंने कहा कि अमेरिका को ईरान की शर्तें मानकर पश्चिम एशिया में नए समीकरण को स्वीकार करना चाहिए। इन शर्तों में सभी मोर्चों पर संघर्ष खत्म करना, होर्मुज के आसपास अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी हटाना, समुद्री रास्ते को फिर खोलना, आर्थिक प्रतिबंध हटाना, विदेशों में जमा ईरान की संपत्तियां लौटाना और ईरान के आंतरिक मामलों में दखल बंद करना शामिल है। मूल बयान में सात शर्तों का जिक्र है, लेकिन विस्तार से छह ही बताई गई हैं।

दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि ईरान के साथ सैन्य संघर्ष लगभग खत्म हो चुका है। उन्होंने दावा किया कि ईरान अमेरिका से बातचीत कर रहा है और उसका रुख काफी नरम है। ट्रंप ने उम्मीद जताई कि संघर्ष खत्म हो सकता है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अगर दोबारा सैन्य कार्रवाई की जरूरत पड़ी तो अमेरिकी सेना पूरी तरह तैयार है।

फ्रांस के 700 से ज्यादा सुपरमार्केट पर साइबर हमला, ईरान पर आरोप

अमेरिका के साथ तनाव के बीच ईरान का फ्रांस से भी विवाद बढ़ गया है। फ्रांस ने अपने 700 से अधिक सुपरमार्केट के रेफ्रिजरेशन सिस्टम पर हुए साइबर हमले के लिए ईरान की आईआरजीसी की एक साइबर इकाई को जिम्मेदार ठहराया है। फ्रांस के विदेश मंत्रालय के मुताबिक, यह हमला 11 और 12 अक्तूबर की रात हुआ था। 

हमलावरों ने दूर से ही सुपरमार्केट के रेफ्रिजरेशन सिस्टम के तापमान नियंत्रण को निशाना बनाया। इससे बड़ी मात्रा में खाद्य सामग्री खराब हो गई। नुकसान करोड़ों यूरो में बताया गया है। कई रेफ्रिजरेशन इकाइयों में आग भी लग गई। फ्रांस ने इस हमले को अपने यहां भौतिक नुकसान पहुंचाने के मकसद से किया गया अभूतपूर्व साइबर अभियान बताया है। मंत्रालय ने इसके लिए आईआरजीसी से जुड़ी ‘शहीद कावेह’ साइबर इकाई को जिम्मेदार बताया।

यह भी पढ़ें: गाजा पुनर्निर्माण: ट्रंप के समर्थन में इस्राइल, कहा- हमास का निरस्त्रीकरण अनिवार्य; क्या है 20-सूत्री योजना?

ईरान के विदेश मंत्री का पलटवार

फ्रांस के आरोपों पर ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने तीखा जवाब दिया। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर फ्रांस सरकार का मजाक उड़ाते हुए कहा, “जो सरकार फ्रिज तक नहीं संभाल सकती, वह अपने लोगों की शिकायतों का समाधान क्या करेगी।” उन्होंने आरोप लगाया कि फ्रांस अपनी घरेलू समस्याओं से ध्यान हटाने के लिए दूसरों पर दोष मढ़ रहा है।

अराघची ने यह भी कहा कि ईरान ताकतवर है, लेकिन फ्रांस की तरह गाजा में नरसंहार और स्कूलों-अस्पतालों पर बमबारी का समर्थन करके अपनी ताकत नहीं दिखाता। दूसरी ओर, फ्रांस ने ईरानी राजदूत को तलब कर विरोध दर्ज कराने, यूरोपीय संघ से संबंधित ईरानी संस्थाओं और लोगों पर अतिरिक्त प्रतिबंध लगाने की मांग करने की बात कही है। फ्रांस ने सार्वजनिक और गोपनीय जवाबी कार्रवाई का विकल्प भी खुला रखा है।



Source link

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles