Current Date & Time
Current Date & Time
Home Latest Updates बिम्सटेक बैठक:क्षेत्रीय सुरक्षा-आतंकवाद के मुद्दे पर अमित शाह की दो टूक, नशे के खिलाफ क्या है भारत की रणनीति? – Amit Shah Addresses First Bimstec Home Ministers Meeting Regional Security Terrorism Drugs
Latest Updates

बिम्सटेक बैठक:क्षेत्रीय सुरक्षा-आतंकवाद के मुद्दे पर अमित शाह की दो टूक, नशे के खिलाफ क्या है भारत की रणनीति? – Amit Shah Addresses First Bimstec Home Ministers Meeting Regional Security Terrorism Drugs

Share
Share


दिल्ली में बिम्सटेक के गृह मंत्रियों की पहली बैठक को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संबोधित किया। गृहमंत्री ने कहा, ‘इस उद्घाटन बैठक में मौजूद सभी सम्मानित मंत्रियों और विशिष्ट प्रतिनिधियों, बिम्सटेक के गृह मंत्रियों की पहली बैठक की मेजबानी करना भारत के लिए बहुत गर्व और सम्मान की बात है। बिम्सटेक क्षेत्रीय एकीकरण, आर्थिक सहयोग और सामूहिक सुरक्षा के लिए एक जरूरी मंच बन गया है।

गृहमंत्री ने कहा कि आज भारत ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की भावना के साथ आगे बढ़ रहा है। हम हमेशा शांति, शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व और मानव कल्याण के लिए प्रतिबद्ध रहे हैं और आज भी हम इन सिद्धांतों के प्रति प्रतिबद्ध हैं। भारत ने कभी भी किसी देश पर आक्रमण करने या उस पर प्रभुत्व स्थापित करने में विश्वास नहीं किया है। भारत ने हमेशा सभी देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करने और मतभेदों के शांतिपूर्ण समाधान में विश्वास किया है।’

ये भी पढ़ें: तमिलनाडु: एआईएडीएमके विधायकों के इस्तीफे वाले मामले पर विधानसभा अध्यक्ष का फैसला बरकरार, हाईकोर्ट ने क्या कहा?

ड्रग तस्करी पर दिया बड़ा बयान

गृह मंत्री अमित शाह ने ड्रग्स तस्करी पर कहा, ‘यह हमारे युवाओं, हमारे समाज, हमारी संस्कृति और आने वाली पीढ़ियों की जिंदगी पर हमला है। इसे किसी एक देश की कोशिशों से नहीं रोका जा सकता। हमें पूरे क्षेत्र को साथ लेकर चलने वाला नजरिया अपनाना होगा। ड्रग तस्करी से होने वाली गैर-कानूनी कमाई संगठित अपराध को आर्थिक ताकत देती है और इसका इस्तेमाल आतंकवाद को बढ़ावा देने में भी किया जाता है। प्रीकर्सर केमिकल्स का गलत इस्तेमाल और डार्क वेब के जरिए होने वाले लेन-देन इस चुनौती को और भी मुश्किल बना देते हैं।

मानव तस्करी भी हमारी साझा सुरक्षा और मानवाधिकारों के लिए एक गंभीर चुनौती है। पीड़ितों की पहचान करने, उन्हें बचाने, मदद करने, उनके पुनर्वास और उन्हें सुरक्षित उनके देश वापस भेजने में सहयोग हमारी सामूहिक कोशिशों का एक अहम हिस्सा बना रहना चाहिए।’

ये भी पढ़ें: ‘झोला उठाने का वक्त आ गया’: महंगाई के आंकड़ों को लेकर सरकार पर हमलवार कांग्रेस, आईएमएफ रिपोर्ट पर क्या कहा?

बिम्सटेक संगठन पर और क्या कहा?

गृह मंत्रियों अमित शाह ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 अप्रैल, 2025 को बैंकॉक में आयोजित छठे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन के दौरान कहा था कि बिम्सटेक हमारे लिए केवल एक क्षेत्रीय संगठन नहीं है, बल्कि यह समावेशी विकास और सुरक्षा का एक मॉडल है। इस दृष्टिकोण को आगे बढाते हुए, गृह मंत्रियों के रूप में यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपने सहयोग को व्यावहारिक व्यवस्थाओं में बदलें।’



Source link

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles