Current Date & Time
Current Date & Time
Home Latest Updates बिहार :’मैंने भाई को मार डाला’- सहोदर को गोली मार Ssp कार्यालय में बताई विवाद की वजह; पत्नी भी गिरफ्तार – Vaishali Murder Case Property Dispute Suresh Singh Kills Brother Surrenders Ssp Office
Latest Updates

बिहार :’मैंने भाई को मार डाला’- सहोदर को गोली मार Ssp कार्यालय में बताई विवाद की वजह; पत्नी भी गिरफ्तार – Vaishali Murder Case Property Dispute Suresh Singh Kills Brother Surrenders Ssp Office

Share
Share


बिहार के वैशाली जिले के करताहां थाना क्षेत्र के धनुषी गांव में जमीन विवाद को लेकर एक पूर्व सैनिक ने अपने सगे छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 60 वर्षीय सोमनाथ सिंह के रूप में हुई है, जबकि आरोपी उनके बड़े भाई 65 वर्षीय सुरेश सिंह हैं। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह दोनों भाइयों के बीच जमीन को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि सुरेश सिंह ने अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर से छोटे भाई पर गोली चला दी। गोली लगने से सोमनाथ सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई।

पूर्व सैनिक और आयकर विभाग से भी रिटायर है आरोपी

आरोपी सुरेश सिंह भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं। बताया जाता है कि सेना से रिटायर होने के बाद उन्होंने आयकर विभाग में भी नौकरी की और वहां से भी सेवानिवृत्त हो चुके हैं। जमीन को लेकर दोनों भाइयों के बीच हुए विवाद ने ऐसा रूप ले लिया कि बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की जान ले ली।

लाइसेंसी रिवॉल्वर के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचा आरोपी

हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सुरेश सिंह फरार नहीं हुआ। वह अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर के साथ हाजीपुर स्थित वैशाली एसएसपी कार्यालय पहुंचा और वहां आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी के एसएसपी कार्यालय पहुंचकर आत्मसमर्पण करने की सूचना मिलने के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके लाइसेंसी हथियार को भी जब्त कर लिया है।

गांव में पुलिस बल तैनात, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की जानकारी मिलते ही करताहां थाना पुलिस और वरीय अधिकारी धनुषी गांव पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू की। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने सोमनाथ सिंह के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, हाजीपुर भेज दिया है।

जमीन विवाद के बिंदु पर जांच कर रही पुलिस

स्थानीय थाना पुलिस के अनुसार, गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या किए जाने की सूचना मिली थी। प्रारंभिक जांच में मामला जमीन विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी और लाइसेंसी रिवॉल्वर जब्त किए जाने के बाद पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।



Source link

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles