Current Date & Time
Current Date & Time
Home Latest Updates बुलंदशहर:बेला भवानी मंदिर जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर, 29 श्रद्धालु घायल, चार की हालत गंभीर – Truck Hits Tractor-trolley Going To Bela Bhavani Temple 29 Devotees Injured Condition Of Four Critical In Bul
Latest Updates

बुलंदशहर:बेला भवानी मंदिर जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर, 29 श्रद्धालु घायल, चार की हालत गंभीर – Truck Hits Tractor-trolley Going To Bela Bhavani Temple 29 Devotees Injured Condition Of Four Critical In Bul

Share
Share


बेलोन में सर्व मंगला बेला भवानी मंदिर में दर्शनों के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्राली की शनिवार की रात में डिबाई नरोरा मार्ग पर ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में ट्रैक्टर ट्राली में सवार 29 श्रद्धालु घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों, राहगीरों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी डिबाई में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घायलों में चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने बताया कि शनिवार की रात में थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के प्यारली निवासी  श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर बेलोन स्थित सर्व मंगला बेला भवानी मंदिर में दर्शनों के लिए जा रहे थे। रात करीब 10.30 बजे डिबाई, नरोरा मार्ग पर बेलोन से कुछ ही पहले सामने से आ रहे ट्रक ने ट्राली में टक्कर मार दी। जिससे ट्राली में सवार सभी श्रद्धालु घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई और अफरा तफरी का माहौल हो गया।  सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने राहगीरों  व आसपास के लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी डिबाई में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को अलीगढ़ मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। बताया गया कि हादसे में घायल चार लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया गया कि ट्रक में एलपीजी के खाली सिलेंडर भरे हुए थे।

दो घंटे डिबाई, नरोरा मार्ग पर लगा रहा जाम 

हादसे के बाद ट्रैक्टर ट्राली ,ट्रक के डिबाई ,नरोरा  मार्ग पर खड़े होने से यातायात बाधित हो गया। करीब दो घंटे तक डिबाई, नरोरा मार्ग पर जाम लगा रहा। जाम से निपटने के लिए पुलिस ने  डिबाई से नरोरा की ओर जाने वाले और नरोरा से डिबाई की ओर आने वाले वाहनों को रामघाट के रास्ते से निकला गया।पुलिस ने  क्रेन की मदद से  ट्रैक्टर ट्राली वह ट्रक को  सड़क से हटवाया जिसके बाद करीब 12:30 बजे यातायात सुचारू हुआ।

राम बारात के चलते रोगियों को अस्पताल में पहुंचने में लगा समय

शनिवार की रात में कस्बा डिबाई में राम बारात निकाली जा रही थी। मार्ग की एक और राम बारात चल रही थी। दूसरी और आने,जाने वाहन चल रहे थे। डिवाइडर पर लोग खड़े होकर राम बारात देख रहे थे। वहीं सड़क किनारे चाट आदि की ठेलिया लगी हुई थी। जिसे डिबाई में जाम की स्थिति बनी हुई थी। हादसे के बाद घायलों को डिबाई लेकर जा रही एंबुलेंस को जम के कारण पहुंचने में समय लगा। पुलिस ने कड़ी मसकत के बाद किसी तरह एंबुलेंस को जाम से निकलवाते हुए सीएससी डिबाई पहुंचाया। क्षेत्राधिकार डिबाई मधुप  सिंह ने बताया कि ट्रक व उकाली की टक्कर 29 लोग के घायल होने का करीब 29 श्रद्धालु घायल हो गए सभी लोग घायलों को उपचार के लिए मेडिकल मेरठ मेडिकलकॉलेज में सर मंगला भवानी मंदिर में दर्शनों के लिए जा रहे थे घायलों को उपचार के लिए सीएससी भर्ती कराया गया चार घायलों में चार की हालत गंभीर बताई जा रही है प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया पुलिस घटना की जांच कर रही है। 

 



Source link

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *