Current Date & Time
Current Date & Time
Home Latest Updates भारत-कनाडा संबंध:कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद ने पीएम मोदी से की मुलाकात, व्यापार समझौते पर की चर्चा – India-canada-ties-pm-modi-meets-canadian-foreign-minister-anita-anand-cepa-trade
Latest Updates

भारत-कनाडा संबंध:कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद ने पीएम मोदी से की मुलाकात, व्यापार समझौते पर की चर्चा – India-canada-ties-pm-modi-meets-canadian-foreign-minister-anita-anand-cepa-trade

Share
Share


कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार, तकनीक, ऊर्जा और सुरक्षा समेत कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। पीएम मोदी ने कहा कि भारत कनाडा के साथ रचनात्मक और दूरदर्शी रणनीतिक साझेदारी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे दोनों देशों के लोगों को ठोस लाभ मिल सके।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद से मुलाकात सुखद रही। इस दौरान भारत-कनाडा संबंधों को और मजबूत करने के विभिन्न पहलुओं पर उपयोगी चर्चा हुई। इसमें व्यापार, तकनीक, सुरक्षा, ऊर्जा, शिक्षा और दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने जैसे विषय शामिल रहे।

पीएम मोदी के साथ कनाडाई विदेश मंत्री ने किन मुद्दों पर की चर्चा?

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, बैठक में पीएम मोदी और आनंद ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए जारी प्रयासों और साझा हितों वाले क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। इनमें व्यापार, विज्ञान एवं तकनीक, रक्षा, सुरक्षा, ऊर्जा, शिक्षा, जनसंपर्क और बहुपक्षीय सहयोग शामिल हैं।

पीएम मोदी ने द्विपक्षीय बातचीत की गति बनाए रखने और उसे ठोस नतीजों में बदलने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) पर बातचीत जल्द पूरी करने के महत्व को भी रेखांकित किया।

क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, दोनों नेताओं ने साझा हितों से जुड़े क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर भी विचार साझा किए। पीएम मोदी ने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी को शुभकामनाएं दीं और उनके साथ आगे भी संवाद जारी रखने की इच्छा जताई। 

यह मुलाकात पीएम मोदी और कार्नी के बीच मंगलवार को हुई फोन पर बातचीत के एक दिन बाद हुई है। उस बातचीत के बाद मोदी ने कहा था कि भारत और कनाडा मिलकर अधिक स्थिर और समृद्ध दुनिया बनाने में योगदान दे रहे हैं।

पीएम मोदी ने बताया था कि दोनों नेता भारत-कनाडा संबंधों में आई सकारात्मक गति को आगे बढ़ाने और रणनीतिक साझेदारी के प्रमुख क्षेत्रों में ठोस नतीजे हासिल करने पर सहमत हुए। इन क्षेत्रों में व्यापार, ऊर्जा, तकनीक, सुरक्षा और दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क शामिल हैं।

2030 तक द्विपक्षीय व्यापार दोगुना करने का लक्ष्य

कार्नी के कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि दोनों नेताओं ने व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते पर बातचीत जल्द से जल्द पूरी करने की प्रतिबद्धता दोहराई। इसका उद्देश्य 2030 तक दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने के प्रयासों को समर्थन देना है।

कनाडा के प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि दोनों नेताओं ने भारत में चल रहे ऐतिहासिक ‘टीम कनाडा ट्रेड मिशन’ का स्वागत किया। इस मिशन का नेतृत्व अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री मनिंदर सिद्धू कर रहे हैं। इसके अलावा, साझा प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के लिए कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद की इस सप्ताह नई दिल्ली यात्रा का भी उल्लेख किया गया। इन प्राथमिकताओं में व्यापार, ऊर्जा और दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क बढ़ाना शामिल है।



Source link

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *