Current Date & Time
Current Date & Time
Home Latest Updates भारत बनाम वेस्टइंडीज:दूसरे टी20 मैच में संजू ने दोहराया विराट का कारनामा, ईशान किशन ने कौन सा रिकॉर्ड बनाया? – Ind Vs Wi: Sanju Samson Hits Half Century Against Westindies In Second T20i, Equals Virat Kohli
Latest Updates

भारत बनाम वेस्टइंडीज:दूसरे टी20 मैच में संजू ने दोहराया विराट का कारनामा, ईशान किशन ने कौन सा रिकॉर्ड बनाया? – Ind Vs Wi: Sanju Samson Hits Half Century Against Westindies In Second T20i, Equals Virat Kohli

Share
Share


भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी20 मुकाबले में संजू सैमसन ने 21 गेंदों में अर्धशतक लगाकर विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी की। वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड अब दोनों के नाम संयुक्त रूप से है। वहीं, ईशान किशन 2026 में 50 से ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों के खास क्लब में शामिल हो गए।

IND vs WI: Sanju Samson hits half century against westindies in second t20i, equals Virat Kohli

सैमसन
– फोटो : PTI

विस्तार

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे टी20 मुकाबले में संजू सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए महज 21 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। इसके साथ ही उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे तेज अर्धशतक लगाने के मामले में विराट कोहली की बराबरी कर ली। कोहली ने 2019 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ 21 गेंदों में ही पचासा जड़ा था। सैमसन ने अपने करियर का नौवां टी20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक पूरा करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी से भारतीय पारी को तेज शुरुआत मिली और टीम ने पावरप्ले में भी नया रिकॉर्ड बना दिया।




Source link

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles