Current Date & Time
Current Date & Time
Home Latest Updates भारत बनाम वेस्टइंडीज:223 रन की ऐतिहासिक पारी के बाद गिल ने बताई रणनीति, बताया कैसे 400+ रन का लक्ष्य हुआ आसान – Shubman Gill Reveals His Mindset Behind Record Double Century, Says Chasing 400 Is Never Easy
Latest Updates

भारत बनाम वेस्टइंडीज:223 रन की ऐतिहासिक पारी के बाद गिल ने बताई रणनीति, बताया कैसे 400+ रन का लक्ष्य हुआ आसान – Shubman Gill Reveals His Mindset Behind Record Double Century, Says Chasing 400 Is Never Easy

Share
Share


स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: मयंक त्रिपाठी

Updated Thu, 01 Oct 2026 12:08 AM IST

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में रिकॉर्ड 223 रन की नाबाद पारी खेलने वाले शुभमन गिल ने बताया कि उन्होंने 406 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए खेल को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर बल्लेबाजी की। गिल ने कहा कि 400 रन का पीछा करना कभी आसान नहीं होता और वह अंत तक टिककर टीम को जीत दिलाना चाहते थे। 


Shubman Gill Reveals His Mindset Behind Record Double Century, Says Chasing 400 Is Never Easy

शुभमन गिल
– फोटो : ANI



विस्तार

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में रिकॉर्डतोड़ दोहरा शतक जड़कर भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाने वाले कप्तान शुभमन गिल ने मैच के बाद अपनी पारी और टीम की रणनीति को लेकर खुलकर बात की। प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए गिल ने कहा कि भले ही बाहर से उनकी बल्लेबाजी आसान नजर आ रही हो, लेकिन उनके शरीर का हर हिस्सा इस समय क्रैम्प कर रहा है। उन्होंने कहा कि दोपहर में काफी गर्मी थी और वेस्टइंडीज की लंबी बल्लेबाजी के कारण सिर्फ 13 ओवर की फील्डिंग के बाद ही ऐसा लग रहा था कि भारत 20-25 ओवर मैदान पर रह चुका है।




Source link

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles