Current Date & Time
Current Date & Time
Home Latest Updates भीख मांग रही युवती को देख अनंत अंबानी ने रोका काफिला:पूछा- पढ़ाई क्यों नहीं करती, उठाया ऐसा कदम सब हुए भावुक – Anant Ambani Stops Convoy Helps Govardhan Girl With 30000 For Education
Latest Updates

भीख मांग रही युवती को देख अनंत अंबानी ने रोका काफिला:पूछा- पढ़ाई क्यों नहीं करती, उठाया ऐसा कदम सब हुए भावुक – Anant Ambani Stops Convoy Helps Govardhan Girl With 30000 For Education

Share
Share




धार्मिक नगरी गोवर्धन में शुक्रवार देर शाम उद्योगपति अनंत अंबानी का मानवीय चेहरा देखने को मिला। गिरिराज परिक्रमा मार्ग पर भिक्षावृत्ति करती एक युवती पर उनकी नजर पड़ी। उन्होंने अपना काफिला रुकवाया और युवती को अपने पास बुलाया।

 





anant ambani stops convoy helps govardhan girl with 30000 for education

अनंत अंबानी
– फोटो : अमर उजाला


30 हजार रुपये और फोन नंबर दिया

अनंत अंबानी ने युवती से स्नेहपूर्वक पूछा कि तुम पढ़ाई क्यों नहीं करती हो? युवती ने बताया कि पैसों के अभाव में उसकी पढ़ाई छूट गई है। घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है इसलिए उसे भिक्षा मांगनी पड़ रही है। यह सुनकर वे भावुक हो गए और तुरंत तीस हजार रुपये नकद दे दिए। उन्होंने एक नोट पर मोबाइल नंबर लिखकर दिया और कहा कि पढ़ाई के लिए कभी भी जरूरत पड़े तो बताना। 


anant ambani stops convoy helps govardhan girl with 30000 for education

अनंत अंबानी
– फोटो : अमर उजाला


शिक्षा ही जीवन बदल सकता है

यह घटना देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखों में आंसू आ गए। युवती ने हाथ जोड़कर उनका आभार व्यक्त किया। अनंत अंबानी ने समझाया कि शिक्षा ही जीवन को बदल सकती है। उन्होंने कहा कि भिक्षा मांगना कोई समाधान नहीं है। पढ़-लिखकर आगे बढ़ना ही सही रास्ता है। इस दौरान आसपास खड़े श्रद्धालु इस भावुक पल के साक्षी बने।


anant ambani stops convoy helps govardhan girl with 30000 for education

अनंत अंबानी
– फोटो : अमर उजाला


मंदिर में बांटे गए थे लिफाफे

गोवर्धन में अनंत अंबानी के इस अंदाज की खूब चर्चा हो रही है। इससे पहले उन्होंने मंदिर के सेवायतों और पुजारियों को लिफाफे बांटे थे। इन लिफाफे में पांच हजार से लेकर इक्यावन हजार रुपये तक रखे थे। कुछ लिफाफों में चेक होने की जानकारी भी सामने आई है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उनकी यह सहजता काबिले तारीफ है।




Source link

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *