Current Date & Time
Current Date & Time
Home Latest Updates मध्य प्रदेश:देवास में टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, आरोपी के पैर में लगी गोली – Prime Suspect In Murder Of Ti Dilip Puri In Dewas Injured In Brief Encounter Bullet Hits Suspect In Leg
Latest Updates

मध्य प्रदेश:देवास में टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, आरोपी के पैर में लगी गोली – Prime Suspect In Murder Of Ti Dilip Puri In Dewas Injured In Brief Encounter Bullet Hits Suspect In Leg

Share
Share


देवास के खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को ट्रक से कुचलकर मारने के मामले में मुख्य आरोपी गजेंद्र रावत उर्फ अक्कू का पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर किया है। राजोदा और बरोठा के बीच हुई इस घटना में आरोपी ने एएसआई की सर्विस रिवॉल्वर छीनकर भागने की कोशिश की। इतना ही नहीं, उसने पुलिस टीम पर गोली भी चलाई। जवाब में पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें एक गोली आरोपी के पैर में लगी। घायल होने के बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

टायर पंचर होने पर भागने की बनाई योजना

जानकारी के मुताबिक, एसआईटी की टीम मुख्य आरोपी गजेंद्र रावत को लेकर खातेगांव जा रही थी। इसी दौरान राजोदा और बरोठा के बीच पुलिस वाहन का टायर पंचर हो गया। पुलिसकर्मी गाड़ी का टायर बदलने में लगे थे। इसी बीच आरोपी ने लघुशंका जाने की बात कही। सुरक्षा में तैनात एएसआई उसे सड़क किनारे लेकर गए।

एएसआई की रिवॉल्वर छीनकर भागा आरोपी

बताया जा रहा है कि सड़क किनारे पहुंचते ही आरोपी ने अचानक एएसआई की सर्विस रिवॉल्वर छीन ली और वहां से भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने पुलिस टीम पर ही फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुए इस घटनाक्रम से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली

आरोपी की ओर से गोली चलाए जाने के बाद पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। इसी दौरान पुलिस की एक गोली गजेंद्र के पैर में जा लगी। गोली लगने से वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिसकर्मियों ने तुरंत उसे घेरकर पकड़ लिया। मौके से एएसआई की छीनी गई सर्विस रिवॉल्वर भी बरामद कर ली गई।

जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

घटना के बाद पुलिस ने घायल आरोपी को तत्काल उपचार के लिए देवास जिला अस्पताल पहुंचाया। रात करीब 10:30 बजे उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। टीआई दिलीप पुरी की हत्या के मामले में यह घटनाक्रम सामने आने के बाद अब पुलिस की आगे की कार्रवाई पर नजर है। पूरे मामले में पुलिस की विस्तृत आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव: केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी की जीत तय, दो अन्य उम्मीदवारों के नामांकन खारिज

एसपी ने क्या बताया?

एनकाउंटर की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा ने मीडिया को बताया कि आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था। उसे अलीराजपुर से देवास लाया जा रहा था, इसी दौरान उसने पुलिस हिरासत से भागने का प्रयास किया। आरोपी को भागने से रोकने के लिए पुलिस ने मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के तहत कार्रवाई की, जिसमें वह घायल हो गया। इसके बाद उसे तत्काल देवास जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां वह फिलहाल आईसीयू में भर्ती है और उसका इलाज जारी है। हालांकि, एसपी ने आरोपी के भागने के प्रयास और पुलिस कार्रवाई के संबंध में विस्तृत जानकारी देने से इनकार किया।  



Source link

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles