Current Date & Time
Current Date & Time
Home Latest Updates यूपी:चुनावों से पहले सरकार दे सकती है महिलाओं को बड़ा तोहफा, चार करोड़ महिलाओं के खाते में आएंगे पैसे – Up: The Government May Give A Big Gift To Women Before The Elections, Money Will Be Deposited In The Accounts
Latest Updates

यूपी:चुनावों से पहले सरकार दे सकती है महिलाओं को बड़ा तोहफा, चार करोड़ महिलाओं के खाते में आएंगे पैसे – Up: The Government May Give A Big Gift To Women Before The Elections, Money Will Be Deposited In The Accounts

Share
Share


UP: The government may give a big gift to women before the elections, money will be deposited in the accounts

यूपी सरकार का चुनावी तोहफा।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सरकार महिलाओं को बड़ी सौगात दे सकती है। उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक, चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले महिलाओं के बैंक खातों में एक निश्चित राशि सीधे भेजने की योजना का जल्द एलान हो सकता है।


सूत्रों के अनुसार, इस योजना से प्रदेश की चार करोड़ से अधिक महिलाओं को लाभ मिलने की संभावना है। प्रदेश में महिला मतदाताओं की संख्या छह करोड़ से अधिक है। ऐसे में करीब 66 फीसदी महिलाओं को योजना के दायरे में लाया जा सकता है। 10 अप्रैल को जारी एसआईआर के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में प्रति 1000 पुरुष मतदाताओं पर 834 महिला मतदाता हैं।

महिला मतदाताओं की बड़ी संख्या को देखते हुए सभी राजनीतिक दल इस वर्ग को साधने की रणनीति पर काम कर रहे हैं। माना जा रहा है कि सरकार जल्द ही योजना की औपचारिक घोषणा कर सकती है। इससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की पात्र महिलाओं को आर्थिक मदद मिल सकेगी।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि चुनाव से ठीक पहले खातों में सीधे राशि भेजने की पहल सरकार के लिए मास्टर स्ट्रोक साबित हो सकती है। फिलहाल शासन स्तर पर योजना को लेकर चर्चाएं तेज हैं। हालांकि, संबंधित अधिकारी इस पर सार्वजनिक रूप से कुछ भी कहने से बच रहे हैं।



Source link

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles