{“_id”:”6adf81947c439f16630ea6cc”,”slug”:”up-counting-of-votes-for-11-legislative-council-seats-tomorrow-will-take-place-in-these-seven-cities-find-2026-10-26″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी: प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों के लिए मतगणना आज, इन सात शहरों में होगी गिनती; जानिए कब आएंगे परिणाम”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

यूपी में वोटों की गिनती।
– फोटो : अमर उजाला।
यूपी में मंगलवार यानी आज 11 विधान परिषद सीटों के लिए वोटों की गिनती होगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के 5 खंड स्नातक और 6 खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना मंगलवार को प्रातः 8 बजे से लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, झांसी, बरेली और गोरखपुर में होगी।
लखनऊ स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रः स्नातक सीट की मतगणना रमाबाई रैली स्थल, वाराणसी स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की स्टेट वेयरहाउस कॉर्पोरेशन वाराणसी, आगरा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना नवीन कृषि उत्पादन मंडी समिति आगरा, मेरठ स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना सरदार वल्लभभाई पटेल यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी मोदीपुरम मेरठ , इलाहाबाद-झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना बुंदेलखंड डिग्री कॉलेज, झांसी में होगी।
इसी तरह से बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना संजय कम्युनिटी हॉल बरेली, गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना पंडित दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर के परिसर में होगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी 11 निर्वाचन क्षेत्रों में मतगणना निर्धारित स्थलों पर रिटर्निंग ऑफिसर के निर्देशन और प्रेक्षकों की निगरानी में संपन्न कराई जाएगी। मतगणना की प्रक्रिया को सुचारु, शांतिपूर्ण व पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की गई हैं। इसके परिणाम देर शाम तक आने की उम्मीद है।
Excepteur sint occaecat cupidatat non proident
Leave a comment