Current Date & Time
Current Date & Time
Home Latest Updates यूपी:प्रदेश भाजपा ने घोषित की मीडिया टीम, इन 31 लोगों को बनाया गया प्रदेश प्रवक्ता; ये होंगे पैनलिस्ट – Up: State Bjp Announces Media Team, Appoints 31 People As State Spokespersons; They Will Be Panelists
Latest Updates

यूपी:प्रदेश भाजपा ने घोषित की मीडिया टीम, इन 31 लोगों को बनाया गया प्रदेश प्रवक्ता; ये होंगे पैनलिस्ट – Up: State Bjp Announces Media Team, Appoints 31 People As State Spokespersons; They Will Be Panelists

Share
Share


लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार शनिवार को प्रदेश भाजपा की मीडिया टीम के साथ ही प्रदेश प्रवक्ताओं और मीडिया पैनलिस्टों और क्षेत्रीय मडिया संयोजक व सह-संयोजको भी टीम घोषित कर दी गई है। खास बात यह है कि अगले साल होने वाले चुनाव को देखते हुए प्रवक्ता और मीडिया पैनलिस्टों की टीम में पिछली बार की तुलना में इस बार दोगुना लोगों को शामिल किया गया है। ताकि पार्टी और सरकार का पक्ष प्रभावशाली तरीके से रखा जा सके और विपक्ष के मुद्दों का जवाब दिया जा सके। इस बार पार्टी ने जहां 31 प्रवक्ता बनाया है, वहीं 24 लोगों मीडिया पैनलिस्ट की टीम में रखा गया है।

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की ओर से जारी सूची में पुरानी टीम के लोगों को समायोजित किया गया है, वहीं नए चेहरों को भी मौका दिया गया है। प्रवक्ताओं की टीम में नवीन श्रीवास्तव, हीरो वाजपेई, आनंद दूबे, प्रियंक पांडेय, अंकुश त्रिपाठी और एमएलसी लालजी निर्मल जैसे मुखर वक्ताओं को शामिल कर यह भी संदेश देने की कोशिश की है कि हर मोर्चे पर विपक्ष को घेरने में कोई कसर नहीं रखा जाएगा। दोनों टीम में में सभी जातियों को प्रतिनिधित्व देकर पार्टी ने सामाजिक समीकरण को भी दुरुस्त किया है। बता दें कि पिछली टीम में 16 प्रवक्ता और एक दर्जन के करीब ही मीडिया पैनलिस्ट थे।

अलबत्ता इस बार मीडिया टीम में सह-संयोजकों की संख्या चार के स्थान पर दो कर दिया गया है। इस बार सिर्फ हिमांशु दूबे और दीपक बघेल को ही सह-संयोजक बनाया गया है। जबकि मीडिया वाच टीम में दिवस चतुर्वेदी और मनोज त्रिवेदी को रखा गया है।  जारी हुई इस सूची में मीडिया सह प्रभारी के रूप में प्रियंक पांडेय, हिमांशु दुबे, धर्मेंद्र सिंह और अभय सिंह को भी जिम्मेदारी मिली है। 

ये बने प्रदेश प्रवक्ता

हीरो वाजपेई, डॉ. समीर सिंह, कौशलेंद्र पटेल, मनीष शुक्ला, जुगल किशोर, राकेश त्रिपाठी, लालजी निर्मल, आनन्द दुबे, अवनीश त्यागी, आलोक वर्मा, अनिला सिंह, साक्षी दिवाकर, संजय चौधरी, अशोक पाण्डेय, एसएन सिंह, मनोज पोसवाल, डॉ. ऋचा सिंह, प्रशान्त उमराव, दिलीप श्रीवास्तव, डॉ. अमित कुशवाहा, प्रियंक पाण्डेय, नवीन श्रीवास्तव, रामनिवास यादव, अनुभव चक, डॉ. रजनीश त्यागी, ब्रम्हप्रकाश पाल, आशीष कुमार गुप्ता, डॉ. अंकुश त्रिपाठी, अभिषेक कृष्ण दुबे, प्रताप सिंह नागर और शैलेन्द्र शर्मा अटल।

 



Source link

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *