{“_id”:”6b0a73682e30714c0c0aa299″,”slug”:”up-trucks-collide-on-kisan-path-in-barabanki-triggering-a-massive-fire-one-person-burns-to-death-inside-a-c-2026-11-28″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी: बाराबंकी में किसान पथ पर ट्रकों की भिड़ंत, लगी भीषण आग, केबिन में जिंदा जला एक व्यक्ति; कई की तलाश जारी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

किसान पथ पर ट्रकों की भिड़ंत के बाद लगी आग
– फोटो : संवाद एजेंसी
माती इलाके में किसान पथ हाईवे पर शनिवार को तेज रफ्तार ट्रक आगे चल रहे ट्रक से भिड़ गया। टक्कर के बाद पीछे चल रहे ट्रक के केबिन में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। हादसे के बाद हाईवे पर अफरातफरी मच गई और यातायात थम गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान ट्रक के केबिन में सवार लोग आग की चपेट में आ गए। मौके से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि हादसे के वक्त केबिन में अन्य लोग भी मौजूद थे। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हादसे के समय केबिन में कुल कितने लोग सवार थे। मौके पर मौजूद सीओ सिटी आफताब आलम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
Excepteur sint occaecat cupidatat non proident
Leave a comment