Current Date & Time
Current Date & Time
Home Latest Updates संकट:एक फैक्टरी में तीन दिन से चीनी का स्टॉक खत्म, कर्मियों को छुट्टी देकर भेजा घर; तीन कारखानों में काम ठप – Signs Of Crisis: Sugar Stock Runs Out At A Up Factory; Workers Sent Home On Leave
Latest Updates

संकट:एक फैक्टरी में तीन दिन से चीनी का स्टॉक खत्म, कर्मियों को छुट्टी देकर भेजा घर; तीन कारखानों में काम ठप – Signs Of Crisis: Sugar Stock Runs Out At A Up Factory; Workers Sent Home On Leave

Share
Share


Signs of Crisis: Sugar stock runs out at a UP factory; workers sent home on leave

चीनी महंगी होने के कारण उत्पादों की लागत बढ़ गई है।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक बार फिर से चीनी के दाम बढ़ गए हैं और जिले की तीनों मिलों में चीनी का स्टॉक भी खत्म हो गया। इसका असर बाजार और खाद्य उत्पाद बनाने वाली फैक्टरियों पर साफ देखने को मिल रहा है। चीनी का स्टॉक खत्म होने से औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्टरी में तीन दिन से काम ठप है और वहां काम करने वाले कर्मियों को भी छुट्टी पर भेज दिया गया।


कुछ समय पहले चीनी के दाम बढ़ गए थे, जो एक सप्ताह बाद कम हो गए थे। इसके बाद उद्योग सामान्य रफ्तार पर वापस आ गए थे। एक बार फिर से चीनी के दाम बढ़ गए हैं, जो 52 रुपये से बढ़कर 70 रुपये किलो पहुंच गए हैं। त्योहारी सीजन में इसका असर मिठाई की दुकानों और चीनी से खाद्य उत्पाद तैयार करने वाली फैक्टरियों पर पड़ गया है।

चीनी महंगी होने के कारण उत्पादों की लागत बढ़ गई है। इसके अलावा जिले में संचालित रमाला, बागपत और मलकपुर चीनी मिल के चीनी के गोदाम भी खाली हो गए हैं, जहां स्टॉक पूरी तरह खत्म है। चीनी के दाम अचानक बढ़ने पर दूसरी जिलों से भी चीनी की सप्लाई नहीं हो रही। इसकी वजह से चीनी से खाद्य पदार्थ तैयार करने वाले उद्यमियों की परेशानी बढ़ गई है, उन्हें चीनी का स्टॉक मंगवाने के लिए दूसरे राज्यों में भी भागदौड़ करनी पड़ रही है।

चीनी की कमी के कारण फैक्टरी में काम ठप होने का मामला संज्ञान में नहीं है। अगर उद्यमी शिकायत करते हैं तो उच्चाधिकारियों से वार्ता कर समस्या का समाधान कराया जाएगा।

-राजेंद्र सिंह, उपायुक्त उद्योग

तीनों चीनी मिलों में चीनी का जो भी स्टॉक था, वह पूरी तरह खत्म हो गया है। अब मिल चलने पर चीनी तैयार होगी। इसके बाद ही वितरण किया जाएगा। फैक्टरी में चीनी खत्म होने का मामला जानकारी में नहीं है।

-अशरफी लाल, जिला गन्ना अधिकारी



Source link

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles