{“_id”:”6af919657f602347ee059798″,”slug”:”delhi-ncr-grappling-with-air-pollution-aqi-today-2026-11-15″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”सांसों पर संकट: प्रदूषण से जूझ रही दिल्ली, जहरीली हुई हवा, अभी राहत के आसार नहीं; जानें कहां कितना एक्यूआई”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

दिल्ली प्रदूषण
– फोटो : अमर उजाला
राजधानी दिल्ली में प्रदूषण से फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के रविवार सुबह आठ बजे के आंकड़े के मुताबिक, राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 351 दर्ज किया गया। इससे पहले शनिवार सुबह 348 एक्यूआई दर्ज किया गया था। और शनिवार शाम दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 367 दर्ज किया गया था।
दिल्ली में कहां कितना एक्यूआई?
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के रविवार सुबह आठ बजे के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली के अलीपुर में 353, आनंद विहार में 364, अशोक विहार 341, आया नगर 361, बदरपुर 327, बवाना 367, चांदनी चौक 384, डीटीयू 391, द्वारका सेक्टर-8 में 329 एक्यूआई दर्ज किया गया।
शनिवार सुबह नौ बजे राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 348 था, जो रात आठ बजे बढ़कर 367 पहुंच गया। इस दौरान एक्यूआई में 19 अंकों की बढ़ोतरी हुई। प्रदूषण का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सुबह शहर के सात निगरानी केंद्र गंभीर श्रेणी में थे, लेकिन रात तक ऐसे केंद्रों की संख्या बढ़कर 16 हो गई। सभी 59 निगरानी केंद्रों में से 16 केंद्रों पर हवा गंभीर और 40 केंद्रों पर बहुत खराब श्रेणी में रही। हालांकि, कैंटोनमेंट एरिया एकमात्र ऐसा इलाका है जहां एक्यूआई 179 है और यह मध्यम श्रेणी में है। इसके अलावा किसी भी इलाके में राहत नहीं है। सबसे कम प्रदूषण वाले अन्य इलाकों में नजफगढ़ (280) और आईएमडी लोधी रोड (294) शामिल हैं, लेकिन ये भी खराब श्रेणी में ही हैं। वहीं, दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में पीएम 2.5 (सूक्ष्म कण) हवा को जहरीला बना रहे हैं, जो सीधे फेफड़ों तक पहुंचते हैं। कुछ इलाकों में पीएम 10 (मोटे कण) भी परेशान कर रहे हैं, जैसे कि बवाना जहां एक्यूआई 401 है।
Excepteur sint occaecat cupidatat non proident
Leave a comment