Current Date & Time
Current Date & Time
Home Latest Updates सागर में रफ्तार का कहर:बस से टकराकर बुरी तरह पिचकी कार, चार लोगों की मौत; चालक मौके से फरार – Tragic Road Accident In Sagar: Fast Bus And Car Collide On Garhakota Road, Three Dead
Latest Updates

सागर में रफ्तार का कहर:बस से टकराकर बुरी तरह पिचकी कार, चार लोगों की मौत; चालक मौके से फरार – Tragic Road Accident In Sagar: Fast Bus And Car Collide On Garhakota Road, Three Dead

Share
Share


जिले के बहेरिया थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हुआ। गढ़ाकोटा रोड स्थित चनाटोरिया के पास तेज रफ्तार बस और कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। इनमें तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक घायल की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, एक अन्य घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

टक्कर में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला और अंदरूनी हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद अनियंत्रित बस सड़क से उतरकर पास की खंती में जा गिरी। दुर्घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।

पढ़ें: नलखेड़ा में आठ लोगों की मौत के बाद आक्रोश, पुलिस ने फटकारी लाठियां; भीड़ हुई तितर बितर

राहगीरों ने पुलिस को दी सूचना

हादसा होते ही आसपास मौजूद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही बहेरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर यातायात व्यवस्था सुचारू कराई। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और फरार बस चालक की तलाश में जुटी है।



Source link

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles