{“_id”:”6b06736525977c208c08ecee”,”slug”:”woman-allegedly-held-hostage-at-meerut-hotel-assaulted-after-escaping-2026-11-25″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”होटल में टॉर्चर: चाकू के बल पर युवती को बंधक बनाया, भागी तो सड़क पर पीटा, भीड़ जुटी तो आरोपी छत से फरार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

युवती से मारपीट
– फोटो : अमर उजाला
मेरठ के सदर थाना क्षेत्र स्थित आबूलेन के होटल स्क्वायर में 24 वर्षीय युवती को चाकू के बल पर बंधक बनाकर रखने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। मंगलवार दोपहर युवती होटल से निकलकर सड़क पर पहुंची तो सलमान नाम का युवक उसके पीछे आया, उसके साथ मारपीट की और उसे जबरन वापस होटल ले जाने लगा। लोगों के जमा होने पर आरोपी होटल की तीसरी मंजिल से छत के रास्ते फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है और होटल के मैनेजर से पूछताछ की जा रही है।
जान बचाकर सड़क पर भागी युवती, आरोपी ने फिर पकड़कर पीटा
मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे आबूलेन स्थित होटल स्क्वायर से युवती बचाओ-बचाओ चिल्लाती हुई सड़क की ओर भागी। उसके पीछे आया सलमान उसे पकड़कर पीटने लगा। आरोप है कि उसने युवती को जबरन उठाकर होटल के अंदर ले जाने की कोशिश की। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए और आरोपी को पकड़ने की कोशिश की। इसी दौरान सलमान युवती को वहीं छोड़कर होटल की तीसरी मंजिल से छत के रास्ते भाग गया।
Excepteur sint occaecat cupidatat non proident
Leave a comment