Current Date & Time
Current Date & Time
Home Latest Updates 26/11 मुंबई हमले के 18 साल:जख्म आज भी ताजा, देश कर रहा बलिदानियों को नमन; अमित शाह समेत नेताओं ने क्या कहा? – 18 Years Since 26/11 Mumbai Attacks Leaders Pay Tribute To Martyrs What Did Leaders Including Amit Shah Say
Latest Updates

26/11 मुंबई हमले के 18 साल:जख्म आज भी ताजा, देश कर रहा बलिदानियों को नमन; अमित शाह समेत नेताओं ने क्या कहा? – 18 Years Since 26/11 Mumbai Attacks Leaders Pay Tribute To Martyrs What Did Leaders Including Amit Shah Say

Share
Share


18 years since 26/11 Mumbai attacks leaders pay tribute to martyrs what did leaders including Amit Shah say

26/11 हमला
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकी हमले को 18 साल बीत चुके हैं, लेकिन उस रात का खौफ आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है। इस हमले में 166 लोगों की जान चली गई थी, जबकि करीब 300 लोग घायल हुए थे। गुरुवार को हमले की बरसी पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय मंत्रियों ने शहीदों और निर्दोष नागरिकों को श्रद्धांजलि दी। मुंबई के अलग-अलग इलाकों में आज भी गोलियों के निशान उस काली रात की याद दिलाते हैं। वहीं, हमले के चश्मदीदों के लिए उस रात को भुला पाना आज भी आसान नहीं है।




मुंबई पुलिस मुख्यालय में दी जाएगी शहीदों को श्रद्धांजलि


महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस गुरुवार को मुंबई पुलिस कमिश्नर कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वह 26/11 आतंकी हमले में शहीद हुए सुरक्षाकर्मियों और जान गंवाने वाले आम नागरिकों को श्रद्धांजलि देंगे। फडणवीस ने भी सोशल मीडिया पर शहीदों को याद करते हुए कहा कि मुंबई की रक्षा करते हुए अपनी जान गंवाने वाले वीर जवानों और निर्दोष नागरिकों को वह नमन करते हैं।



Source link

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles