Current Date & Time
Current Date & Time
Home Latest Updates फ्लाईदुबई मामला:’ईरान का विमान के सह-पायलट से संबंध हो सकता है’, राष्ट्रपति ट्रंप का बयान; क्या-क्या कहा? – Trump Says Iran May Be Linked To Flydubai Copilot As Investigators Try To Establish Motive
Latest Updates

फ्लाईदुबई मामला:’ईरान का विमान के सह-पायलट से संबंध हो सकता है’, राष्ट्रपति ट्रंप का बयान; क्या-क्या कहा? – Trump Says Iran May Be Linked To Flydubai Copilot As Investigators Try To Establish Motive

Share
Share


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान का फ्लाईदुबई विमान के सह-पायलट से संबंध हो सकता है। ट्रंप ने कहा, मैं जो सुन रहा हूं, उसके आधार पर फ्लाईदुबई विमान के सह-पायलट से ईरान का संबंध हो सकता है। समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। 


मामला क्या हुआ था?

तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई के एक विमान में सह-पायलट पर भारतीय कप्तान स्मित मच्छार पर चाकू से हमला करने का आरोप है। घटना के दौरान विमान में सवार करीब 180 यात्रियों की जान खतरे में पड़ गई थी। इनमें से ज्यादातर यात्री इस्राइली बताए गए। घटना के बाद विमान को सऊदी अरब के तबुक में आपात स्थिति में उतारा गया। इस्राइल ने इस घटना को संभावित आतंकवादी हमले की कोशिश बताया। संयुक्त अरब अमीरात भी इस मामले की जांच कर रहा है।

इस्राइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने क्या कहा?

इससे पहले, इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फॉक्स न्यूज से बातचीत में दावा किया कि आरोपी सह-पायलट को इस्लामी कट्टरपंथ की विचारधारा के तहत प्रशिक्षित किया गया था। उन्होंने कहा कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और जांच एजेंसियां उसके इरादों का पता लगा रही हैं। नेतन्याहू ने कहा, ‘हमें पता है कि उसे इस्लामी कट्टरपंथ की विचारधारा के तहत प्रशिक्षित किया गया था।’

 



Source link

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles