Current Date & Time
Current Date & Time
Home Latest Updates दिल्ली:जितिया स्नान पर यमुना में डूबकर दो युवतियों की मौत, गोताखोरों ने गहरे पानी से निकाले काजल-पिंकी के शव – Delhi: Two Young Women Drown In The Yamuna During Jitiya Ritual Bath
Latest Updates

दिल्ली:जितिया स्नान पर यमुना में डूबकर दो युवतियों की मौत, गोताखोरों ने गहरे पानी से निकाले काजल-पिंकी के शव – Delhi: Two Young Women Drown In The Yamuna During Jitiya Ritual Bath

Share
Share


जितिया पर्व पर यमुना में स्नान करने पहुंची दो युवतियों की शुक्रवार सुबह डूबने से मौत हो गई। हादसा वजीराबाद यमुना पुल के पास सूर घाट पर हुआ। दोनों परिवार के साथ पर्व मनाने पहुंची थीं। स्नान के दौरान दोनों अचानक गहरे पानी में चली गईं। शोर सुनकर मौके पर मौजूद गोताखोरों ने तलाश शुरू की और कुछ देर बाद दोनों के शव पानी से बाहर निकाले।

मृतकों की पहचान जखीरा निवासी काजल कुमारी (18) और पिंकी कुमारी (18) के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही तिमारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

स्नान करते समय गहरे पानी में गईं

उत्तर जिला पुलिस उपायुक्त नीहारिका भट्ट ने बताया कि जितिया पर्व के मौके पर दोनों परिवार के साथ यमुना में स्नान करने सूर घाट पहुंची थीं। स्नान के दौरान दोनों गहरे पानी की तरफ चली गईं। उन्होंने बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन पानी अधिक गहरा होने के कारण डूब गईं। उधर, परिजनों का आरोप है कि घाट पर गहरे पानी वाले हिस्से की सही तरीके से बैरिकेडिंग नहीं की गई थी। साथ ही पर्याप्त चेतावनी बोर्ड और सुरक्षा कर्मियों की मौजूदगी भी नहीं थी।



Source link

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles