Current Date & Time
Current Date & Time
Home Latest Updates एक साथ जलीं बाबा, नाती और बेटे की चिताएं: हाईवे से 200 मीटर दूर खेत में गिरी तेज गति कार, वहीं मौजूद थे तीनों – Funeral Pyres Of A Grandfather, His Grandson And His Son Were Lit Together In Mathura
Latest Updates

एक साथ जलीं बाबा, नाती और बेटे की चिताएं: हाईवे से 200 मीटर दूर खेत में गिरी तेज गति कार, वहीं मौजूद थे तीनों – Funeral Pyres Of A Grandfather, His Grandson And His Son Were Lit Together In Mathura

Share
Share




जयपुर-बरेली हाईवे पर तेज रफ्तार अनियंत्रित कार 200 मीटर दूर खेत में जा गिरी। रफ्तार अधिक होने से कार खेत में पत्थर से टकराने के बाद तीन बार पलटा खाते हुए देवस्थान बनवा रहे जवाहर सिंह (75), उनके बेटे हरवीर (45) और पौत्र अंकित (25) को रौंदते हुए करीब 70 मीटर दूर जाकर पलट गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने हाईवे को जाम कर दिया। मौके पर पहुंची चार थानों की पुलिस ने लोगों को समझाकर यातायात सुचारु कराया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।






Funeral pyres of a grandfather, his grandson and his son were lit together in Mathura

राया में दर्दनाक हादसा
– फोटो : अमर उजाला


राया क्षेत्र के गांव गजू निवासी राजेंद्र ने बताया है कि उनका खेत हाईवे से करीब 200 मीटर की दूरी पर है। बृहस्पतिवार सुबह 7:30 बजे उनके पिता जवाहर सिंह, बड़े भाई हरवीर और भतीजा अंकित खेत पर राजमिस्त्री से पूर्वजों के देवस्थान का निर्माण करवा रहे थे। वह भी पत्नी के साथ खेत में निर्माण स्थल से थोड़ी दूरी पर थे।


Funeral pyres of a grandfather, his grandson and his son were lit together in Mathura

राया में दर्दनाक हादसा
– फोटो : अमर उजाला


इसी दौरान अलीगढ़ की तरफ से आ रही लाल रंग की स्विफ्ट कार तेज गति के कारण अनियंत्रित हो गई और हवा में उछलते हुए सात फीट नीचे खेत में पत्थर से जा टकराई। तीन बार पलटा खाते हुए कार ने तीनों लोगों को चपेट में ले लिया। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अलीगढ़ से लौट रहे कार चालक वृंदावन के कैलाश नगर निवासी अमन शर्मा घायल हो गए।


Funeral pyres of a grandfather, his grandson and his son were lit together in Mathura

राया में दर्दनाक हादसा
– फोटो : अमर उजाला


टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। शीशे टूट गए और छत पिचक गई। चालक स्टीयरिंग और सीट के बीच फंस गया। कार के बोनट से धुआं निकलने लगा। हादसे के बाद राजेंद्र व उनकी पत्नी चीख-पुकार करने लगीं। चंद मिनटों में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार की खिड़की काटकर चालक को बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया।


Funeral pyres of a grandfather, his grandson and his son were lit together in Mathura

राया में दर्दनाक हादसा
– फोटो : अमर उजाला


दुर्घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे पर शवों को रखकर जाम लगा दिया। विवाद बढ़ता देख राया, जमुनापार, बलदेव और वृंदावन थाने का पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया है कि फिलहाल झपकी आने से हादसा प्रतीत हो रहा है। फिर भी हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिए हैं।




Source link

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles