Current Date & Time
Current Date & Time
Home Latest Updates सीए फाउंडेशन सितंबर 2026 परिणाम:18.93% अभ्यर्थी सफल, दो छात्राओं ने हासिल की पहली रैंक; देखें पूरी टॉपर लिस्ट – Icai Ca Foundation Result 2026 Declared: 18.93% Pass, Two Girls Secure Air 1, Check Topper List
Latest Updates

सीए फाउंडेशन सितंबर 2026 परिणाम:18.93% अभ्यर्थी सफल, दो छात्राओं ने हासिल की पहली रैंक; देखें पूरी टॉपर लिस्ट – Icai Ca Foundation Result 2026 Declared: 18.93% Pass, Two Girls Secure Air 1, Check Topper List

Share
Share


इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए फाउंडेशन सितंबर 2026 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट caresults.icai.org पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। इस बार परीक्षा में कुल 18.93 प्रतिशत अभ्यर्थी सफल हुए हैं। उम्मीदवारों को अपना परिणाम देखने के लिए पंजीकरण संख्या और रोल नंबर की जरूरत होगी।

आईसीएआई ने सीए फाउंडेशन सितंबर 2026 की परीक्षाएं 2, 5, 7 और 9 सितंबर को आयोजित की थीं। अब परिणाम जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपने अंकों और उत्तीर्ण होने की स्थिति आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

दो छात्राओं ने हासिल की पहली अखिल भारतीय रैंक

सीए सितंबर 2026 के परिणाम में कंशिका और महक गुप्ता ने संयुक्त रूप से पहली अखिल भारतीय रैंक (AIR 1) हासिल की है। दोनों ने 90.25 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। वहीं, स्पर्श खंडेलवाल और जे. जयंत ने 89.75 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरी अखिल भारतीय रैंक (AIR 2) हासिल की है।

सीए फाउंडेशन सितंबर 2026 टॉपर लिस्ट














































रैंक अभ्यर्थी का नाम शहर प्राप्त अंक प्रतिशत
पहली कंशिका हिसार 361 90.25%
पहली महक गुप्ता हैदराबाद 361 90.25%
दूसरी स्पर्श खंडेलवाल अजमेर 359 89.75%
दूसरी जे. जयंत चेन्नई 359 89.75%
तीसरी वैभवी सिंघल ग्वालियर 358 89.50%

 

स्कोरकार्ड में मिलेंगी ये जानकारियां

सीए फाउंडेशन का स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थियों को उसमें दर्ज सभी विवरण ध्यान से जांचने चाहिए। स्कोरकार्ड में मुख्य रूप से ये जानकारियां होंगी:


  • उम्मीदवार का नाम

  • अखिल भारतीय रैंक (AIR), यदि लागू हो

  • परीक्षा में प्राप्त कुल अंक

  • उत्तीर्ण होने की स्थिति

  • अन्य संबंधित विवरण

ऐसे चेक करें सीए फाउंडेशन का परिणाम

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपना परिणाम देख सकते हैं:


  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट caresults.icai.org पर जाएं।

  2. होम पेज पर ‘CA Foundation September 2026 Result’ लिंक पर क्लिक करें।

  3. अपना पंजीकरण नंबर और रोल नंबर दर्ज करें।

  4. स्क्रीन पर दिखाई देने वाला कैप्चा कोड भरें।

  5. ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।

  6. आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  7. स्कोरकार्ड में दर्ज सभी जानकारियां जांचें और भविष्य के लिए इसकी प्रति सुरक्षित रख लें।

कितने अंक लाने पर होंगे सफल?

सीए फाउंडेशन परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए अभ्यर्थियों को प्रत्येक पेपर में कम से कम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी है। इसके साथ ही सभी पेपरों को मिलाकर कुल 50 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे। यानी केवल कुल अंकों के आधार पर सफल होना पर्याप्त नहीं है। प्रत्येक पेपर में न्यूनतम अंकों की शर्त पूरी करना भी अनिवार्य है।

सफल उम्मीदवार कर सकेंगे सीए इंटरमीडिएट में पंजीकरण

सीए फाउंडेशन परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार चार्टर्ड अकाउंटेंसी पाठ्यक्रम के अगले स्तर यानी सीए इंटरमीडिएट के लिए पंजीकरण करा सकेंगे। वहीं, जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में सफल नहीं हो पाए हैं, उन्हें अगली परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा। आईसीएआई के अनुसार, सीए फाउंडेशन जनवरी 2027 परीक्षा 3, 5, 7 और 9 जनवरी को आयोजित की जाएगी।



Source link

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles