{“_id”:”6aef607c4f44627905067a18″,”slug”:”worlds-worst-air-delhi-turns-into-a-gas-chamber-ahead-of-diwali-celebrations-capital-is-twice-as-polluted-as-l-2026-11-07″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”‘दुनिया की सबसे खराब हवा’: दीवाली के जश्न से पहले गैस चैंबर में बदली दिल्ली, लाहौर से दोगुना प्रदूषित राजधानी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

प्रदूषण का विकराल रूप
– फोटो : अमर उजाला
दिवाली से ठीक एक दिन पहले दिल्ली की हवा ने दुनिया में सबसे खराब प्रदूषण का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। स्विट्जरलैंड की वायु गुणवत्ता निगरानी संस्था आईक्यूएयर की लाइव रैंकिंग में शनिवार सुबह दिल्ली दुनिया के प्रमुख शहरों में पहले स्थान पर रही। सुबह 10:35 बजे दिल्ली का अमेरिकी पैमाने पर एक्यूआई 581 दर्ज किया गया। वहीं, पड़ोसी देश पाकिस्तान के लाहौर का एक्यूआई 285 रहा, जो दिल्ली के मुकाबले करीब आधा है।
हालांकि, भारत की केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की निगरानी में शनिवार सुबह 10 बजे दिल्ली का औसत एक्यूआई 363 दर्ज किया गया। यह बहुत खराब श्रेणी में है। बता दें कि आईक्यूएयर और सीपीसीबी, दोनों की एक्यूआई मापने की प्रणाली और पैमाना अलग-अलग है। शुक्रवार को दिल्ली में दिवाली से पहले आठ साल की सबसे खराब वायु गुणवत्ता दर्ज की गई। रविवार को दिवाली के दौरान पटाखे जलाए जाने से प्रदूषण और बढ़ने की आशंका है।
इसे देखते हुए दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में स्कूलों को ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। लोगों को घर से काम करने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया है।
Excepteur sint occaecat cupidatat non proident
Leave a comment