Current Date & Time
Current Date & Time
Home Latest Updates गोवर्धन पूजा 2026:9 या 10 नवंबर, कब मनाई जाएगी गोवर्धन पूजा? जानिए सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि – Govardhan Puja 2026 Date 10 November Shubh Muhurat Puja Vidhi
Latest Updates

गोवर्धन पूजा 2026:9 या 10 नवंबर, कब मनाई जाएगी गोवर्धन पूजा? जानिए सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि – Govardhan Puja 2026 Date 10 November Shubh Muhurat Puja Vidhi

Share
Share



गोवर्धन पूजा 2026: दीपावली के बाद गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाता है। यह त्योहार भगवान श्रीकृष्ण के प्रति आस्था और प्रकृति के सम्मान का प्रतीक है। इस दिन घरों में गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाई जाती है और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा होती है। इस दिन भक्त अन्नकूट तैयार करते हैं और भगवान को भोग लगाते हैं। लेकिन 2026 में गोवर्धन पूजा की तारीख को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति है। आइए जानते हैं कि 9 या 10 नवबंर कब है गोवर्धन पूजा।

कब मनाई जाएगी गोवर्धन पूजा?

पंचांग के मुताबिक, गोवर्धन पूजा हर साल कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को होती है। साल 2026 में कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा तिथि 9 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 31 मिनट पर शुरू होगी और 10 नवंबर को दोपहर 2 बजे समाप्त हो जाएगी। उदया तिथि के आधार पर गोवर्धन पूजा 10 नवंबर 2026, मंगलवार को मनाई जाएगी। 

इस दिन भगवान श्रीकृष्ण, गोवर्धन पर्वत और गायों की पूजा करने की मान्यता है। गोवर्धन पूजा को अन्नकूट पर्व भी कहा जाता है। इस दिन मंदिरों और घरों में कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं और भगवान कृष्ण को भोग लगाया जाता है। 





govardhan puja 2026 date 10 november shubh muhurat puja vidhi

9 या 10 नवंबर, कब मनाई जाएगी गोवर्धन पूजा?
– फोटो : amar ujala


क्या है गोवर्धन पूजा 2026 का शुभ मुहूर्त? 

गोवर्धन पूजा के दिन पूजा के लिए सुबह के समय का विशेष महत्व है। पंचांग के अनुसार, दिल्ली में शुभ मुहूर्त इस प्रकार हैं। 

  • गोवर्धन पूजा की तारीख- 10 नवंबर 2026, मंगलवार 
  • प्रतिपदा तिथि की शुरुआत- 9 नवंबर, दोपहर 12:31 बजे 
  • प्रतिपदा तिथि समाप्त- 10 नवंबर, दोपहर 2:00 बजे 
  • प्रातःकाल पूजा का मुहूर्त- सुबह 6:40 बजे से 8:50 बजे तक 
  • अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:43 बजे से दोपहर 12:26 बजे तक
  • गोधूलि मुहूर्त: शाम 5:30 बजे से 5:56 बजे तक

यह ध्यान रखें कि पूजा के मुहूर्त में स्थानीय सूर्योदय और पंचांग के मुताबिक, अंतर हो सकता है। इसलिए अपने शहर के समय के मुताबिक पूजा करें। 

 


govardhan puja 2026 date 10 november shubh muhurat puja vidhi

9 या 10 नवंबर, कब मनाई जाएगी गोवर्धन पूजा?
– फोटो : AI


क्यों मनाई जाती है गोवर्धन पूजा?

पौराणिक कथा के मुताबिक, द्वापर युग में ब्रजवासी देवराज इंद्र की पूजा करते थे, ताकि अच्छी बारिश हो और फसल अच्छी हो। भगवान श्रीकृष्ण ने लोगों को समझाते हुए कहा कि जीवन और आजीविका के लिए गोवर्धन पर्वत, प्रकृति और गायों का विशेष योगदान है, जिसके बाद  ब्रजवासियों ने इंद्र की जगह गोवर्धन पर्वत की पूजा की। इससे इंद्र देव नाराज हो गए और भयानक बारिश शुरू कर दी। 

बारिश से लोगों को बचाने के लिए गोवर्धन पर्वत को भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी छोटी उंगली पर उठा लिया। पर्वत के नीचे ब्रजवासियों और उनके पशुओं ने शरण ली। सात दिनों तक लगातार बारिश के बाद इंद्र देव को गलती को अहसास हुआ और उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से क्षमा मांग की। इसी घटना की याद में गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाता है। 

दिवाली की रात चुपचाप कर लें नारियल का ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से भर जाएगी तिजोरी


govardhan puja 2026 date 10 november shubh muhurat puja vidhi

9 या 10 नवंबर, कब मनाई जाएगी गोवर्धन पूजा?
– फोटो : AI


गोवर्धन पूजा की विधि 

गोवर्धन पूजा के दिन सुबह जल्दी उठना चाहिए। फिर स्नान करें, साफ कपड़े पहनें। घर के आंगन या पूजा स्थल पर गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बना लें, जिसे फूलों, रोली और अक्षत से सजाएं। भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें और देसी घी के दीपक जलाएं। भगवान को फल, फूल, मिठाई और पकवान अर्पित करें और विधि-विधान से गोवर्धन पर्वत की पूजा करें। इस दौरान भगवान श्री कृष्ण का स्मरण करें। गोवर्धन पर्वत की सात बार परिक्रमा करने की धार्मिक मान्यता है। परंपरा है कि परिक्रमा करते समय जल लेकर चलना चाहिए। 

धनतेरस पर भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, नहीं तो पानी की तरह बह जाएगा पैसा


govardhan puja 2026 date 10 november shubh muhurat puja vidhi

9 या 10 नवंबर, कब मनाई जाएगी गोवर्धन पूजा?
– फोटो : AI


क्या है अन्नकूट का महत्व? 

गोवर्धन पूजा के दिन अन्नकूट बनाया जाता है। इसका भगवान श्रीकृष्ण को भोग लगाया है। यह एक विशेष परंपरा है, जिसका काफी महत्व है। कई तरह के अनाज और पकवानों को मिलाकर अन्नकूट बनाया जाता है। घरों और मंदिरों में मौसमी सब्जियों, अनाज, मिठाइयों और अन्य व्यंजनों से भोग तैयार करते हैं। कई ऐसे मंदिर हैं, जहां भगवान को 56 भोग अर्पित किए जाते हैं। मान्यता है कि अन्नकूट का प्रसाद ग्रहण करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और कभी भी अन्न की कमी नहीं होती। 




Source link

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles