Current Date & Time
Current Date & Time
Home Latest Updates Ind Vs Nz Live Score:भारत का टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला, टीम में बदलाव; वैभव-भुवनेश्वर को नहीं मिला मौका – Ind Vs Nz T20 Live Score: India Vs New Zealand 4th T20 Today Match Scorecard Result Updates In Hindi
Latest Updates

Ind Vs Nz Live Score:भारत का टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला, टीम में बदलाव; वैभव-भुवनेश्वर को नहीं मिला मौका – Ind Vs Nz T20 Live Score: India Vs New Zealand 4th T20 Today Match Scorecard Result Updates In Hindi

Share
Share


12:05 PM, 30-Oct-2026

IND vs NZ Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान, तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव, प्रिंस यादव। 

न्यूजीलैंड: फिन एलेन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवोन जैकब, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर। 

12:02 PM, 30-Oct-2026

IND vs NZ Live Score: भारत ने जीता टॉस

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। कप्तान श्रेयस ने बताया कि इस मुकाबले के लिए भारत ने प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं। ईशान किशन की वापसी हो गई है। वैभव सूर्यवंशी और भुवनेश्वर कुमार इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। वैभव की जगह ईशान और भुवनेश्वर की जगह मयंक यादव की एकादश में वापसी हुई है। 

11:58 AM, 30-Oct-2026

IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड की गेंदबाजी के सामने चुनौती

न्यूजीलैंड के लिए भारतीय शीर्ष क्रम को रोकना सबसे बड़ी चुनौती रहा है। संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने अलग-अलग मौकों पर तेज शुरुआत देकर घरेलू गेंदबाजों पर दबाव बनाया है। वेलिंगटन में भारत ने पावरप्ले के पहले छह ओवर में रिकॉर्ड 118 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड को मैट हेनरी और लोकी फर्ग्यूसन की चोटों से भी झटका लगा है। फर्ग्यूसन पिंडली की चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं। कप्तान मिचेल सैंटनर ने अच्छी स्पिन गेंदबाजी की है, लेकिन उन्हें दूसरे गेंदबाजों से पर्याप्त सहयोग नहीं मिला।

11:49 AM, 30-Oct-2026

IND vs NZ Live Score: ईशान किशन की उपलब्धता पर नजर

ईशान किशन ग्रोइन की चोट के कारण पिछले दो मुकाबलों में नहीं खेले थे। उनकी उपलब्धता को लेकर अभी स्पष्ट जानकारी नहीं है। अगर वह फिट नहीं होते हैं, तो वैभव सूर्यवंशी को एक और मौका मिल सकता है। वैभव ने पिछले मैच में आक्रामक बल्लेबाजी की थी, हालांकि अभिषेक शर्मा की शानदार पारी के सामने उनका प्रदर्शन कुछ दब गया।

11:49 AM, 30-Oct-2026

IND vs NZ Live Score: कुलदीप और वरुण को मिल सकता है मौका

भारतीय टीम ने शुरुआती तीन मुकाबलों में बल्लेबाजी को काफी गहराई दी है। टीम में आठवें नंबर तक बल्लेबाजी के विकल्प रखने की रणनीति सफल रही है। लेकिन सीरीज अपने नाम करने के बाद भारत संयोजन में बदलाव कर सकता है। कुलदीप यादव ने मध्य ओवरों में विकेट लेने की अपनी क्षमता बार-बार साबित की है। इसके बावजूद वह न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती तीन टी20 में नहीं खेले।

दूसरी ओर, वरुण चक्रवर्ती भी पिछले कुछ समय से नियमित मौके नहीं पा सके हैं। तीसरे टी20 में अक्षर पटेल और नमन धीर को स्पिन विकल्प के रूप में उतारा गया था, लेकिन दोनों को गेंदबाजी का मौका नहीं मिला। कुलदीप को मौका देने के लिए टीम को अपनी मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप की रणनीति में कुछ बदलाव करना पड़ सकता है। अब देखना होगा कि प्रबंधन किस संयोजन के साथ उतरता है।

11:45 AM, 30-Oct-2026

IND vs NZ Live Score: प्लेइंग-11 में होगा बदलाव?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला शुक्रवार, 30 अक्तूबर को ऑकलैंड में खेला जाएगा। सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना चुकी भारतीय टीम के पास अब अपनी बेंच स्ट्रेंथ आजमाने का मौका है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल है कि क्या टीम प्रबंधन कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती को एक साथ या अलग-अलग मौका देगा? वहीं, चोट के कारण पिछले दो मुकाबलों से बाहर रहे ईशान किशन की उपलब्धता और तेज गेंदबाजी में बदलाव पर भी नजरें रहेंगी। 

11:42 AM, 30-Oct-2026

IND vs NZ Live Score: भारत का टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला, टीम में बदलाव; वैभव-भुवनेश्वर को नहीं मिला मौका

Live Cricket Score, India vs New Zealand (IND vs NZ) 4th T20: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज हो रहा है। भारतीय टीम पहले ही सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है। 



Source link

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles