Current Date & Time
Current Date & Time
Home Latest Updates Up Politics:यूपी चुनाव के लिए सामने आया नया गठबंधन, 2027 में मिलकर लड़ेंगे ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद – Up Politics:new Alliance Emerges For Up Elections; Owaisi And Chandrashekhar Azad To Contest Together In 2027
Latest Updates

Up Politics:यूपी चुनाव के लिए सामने आया नया गठबंधन, 2027 में मिलकर लड़ेंगे ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद – Up Politics:new Alliance Emerges For Up Elections; Owaisi And Chandrashekhar Azad To Contest Together In 2027

Share
Share


UP Politics:New alliance emerges for UP elections; Owaisi and Chandrashekhar Azad to contest together in 2027

सांसद चंद्रशेखर आजाद व असदुद्दीन ओवैसी।
– फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए तीसरे मोर्चे की एंट्री हो गई। चंद्रशेखर आजाद और असदुद्दीन ओवैसी ने यूपी चुनाव के लिए गठबंधन किया है। बताया जा रहा है कि इसकी आधिकारिक घोषणा कल लखनऊ में की जाएगी। गठबंधन की योजना प्रदेश की 150 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की है।


यूपी का चुनाव अभी तक भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए और सपा के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन के बीच माना जा रहा है पर औवैसी-चंद्रशेखर के दलों के गठबंधन के एलान के बाद राज्य में नये राजनीतिक समीकरण पैदा हो सकते हैं। इस नए मोर्चे में कुछ अन्य छोटे दल भी शामिल हो सकते हैं। इसके पहले, ओवैसी ने यूपी में इंडिया गठबंधन में शामिल होने की इच्छा जताई थी जिस पर अखिलेश यादव ने इन्कार कर दिया था। इस गठबंधन के जरिये प्रदेश के दलितों और मुस्लिमों के 40 फीसदी वोटबैंक को एकजुट करने का प्रयास किया जा सकता है जिससे इंडिया गठबंधन के सामने चुनौतियां खड़ी हो सकती हैं। ओवैसी ने चुनाव को लेकर प्रचार भी शुरू कर दिया है। हालांकि, अभी गठबंधन की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। इसका एलान बुधवार को लखनऊ में होगा।

ये भी पढ़ें – यूपी चुनाव 2027: सीट बंटवारे से पहले कांग्रेस की बढ़ीं मुश्किलें, आरोप-प्रत्यारोप के जरिये आपस में उलझी पार्टी



ये भी पढ़ें – अखिलेश यादव ने सीएम योगी को दी चुनौती, बोले- एसआईआर पर मेरी पोस्ट अपने एक्स हैंडल से री-पोस्ट करें

दलित समाज पर अपनी पकड़ मजबूत कर रहे चंद्रशेखर आजाद

आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद नगीना से सांसद हैं। वह प्रदेश में दलितों के बीच लगातार अपनी पैठ मजबूत करने के प्रयास कर रहे हैं। वहीं, प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी के कमजोर होने का फायदा समाजवादी पार्टी भी उठाने का प्रयास कर रही है। ऐसे में ओवैसी, चंद्रशेखर आजाद और अन्य छोटे दलों का गठबंधन प्रदेश में नए समीकरण पैदा करने के साथ ही इंडिया गठबंधन के सामने चुनौती पेश कर सकता है।

हालांकि, 2022 के विधानसभा चुनाव में ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम का प्रदेश में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। मुस्लिम समाज ने सपा के पक्ष में रुझान दिखाया था।



Source link

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles