राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने अखिल भारतीय आयुष स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा (AIAPGET) 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना रिजल्ट एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन संख्या और पासवर्ड के जरिए लॉग इन करके देख सकते हैं।
एआईएपीजीईटी 2026 परीक्षा पिछले महीने 22 तारीख को करीब 205 केंद्रों पर दो चरणों में आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए कुल 51,482 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 49,867 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। इसके बाद एनटीए ने इस महीने की 1 तारीख को जयपुर के राजस्थान कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग फॉर विमेन में 49 उम्मीदवारों के लिए पुनर्परीक्षा आयोजित की, जो पहले परीक्षा पूरी नहीं कर पाए थे।
Leave a comment