{“_id”:”6ae898fb90e8425a0f0d16c5″,”slug”:”cyclone-murasu-live-updates-bay-of-bengal-landfall-andhra-pradesh-odisha-tamil-nadu-alert-explainer-2026-11-02″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”एक्सप्लेनर: आंध्र पर हफ्तेभर में दूसरे चक्रवाती तूफान का खतरा क्यों, कैसे खतरे का केंद्र बन रही बंगाल की खाड़ी”,”category”:{“title”:”India News”,”title_hn”:”देश”,”slug”:”india-news”}}

चक्रवात मुरासु।
– फोटो : अमर उजाला
बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ के 3 नवंबर को आंध्र प्रदेश से टकराने का अनुमान है। भारत के मौसम विभाग के मुताबिक, जिस गति से यह चक्रवात बढ़ रहा है, उससे अनुमान लगाया जा रहा है कि यह 100-110 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार वाली हवाओं के साथ आंध्र के नेल्लोर और नारसपुर के बीच सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात या अल-सुबह टकराएगा। गौरतलब है कि यह एक हफ्ते के अंदर दूसरा चक्रवाती तूफान होगा, जो कि भारत के दक्षिण-पूर्वी राज्यों को प्रभावित करेगा। इससे पहले चक्रवात अर्नब ने 28 अक्तूबर को आंध्र से टकराने के बाद तटीय राज्यों- आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तमिलनाडु को प्रभावित किया था।
ऐसे में यह जानना अहम है कि आखिर चक्रवात पैदा कैसे होते हैं? बंगाल की खाड़ी से एक हफ्ते के अंदर दो चक्रवाती तूफान की स्थिति कैसे बन गई? अर्नब के बाद अब जो चक्रवात मुरासु भारत की तरफ बढ़ रहा है, वह कितना खतरनाक है और अर्नब के मुकाबले कहां ठहरता है? इसका नाम किसने दिया? भारत में इससे निपटने के लिए क्या तैयारियां की जा रही हैं? आइये जानते हैं…
Excepteur sint occaecat cupidatat non proident
Leave a comment